मंगलवार, 30 दिसंबर 2014

Til k laddoo

Til k laddoo  

 

Ingredients

  • 4 कप तिल, 
  • 1/2 कप पानी, 
  • 1-1/2 कप गुड़, 
  • 1 कप नारियल (बारीक कटा)। 

Method

तिल को साफ करके धीमी आंच पर सुनहरा भून लें। कड़ाही में पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर चाशनी तैयार कर लें।
गुड़ की चाशनी में बारीक कटा नारियल डालकर चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाये। आंच से उतार कर उसमें भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को ठंडा कर हाथ से उसके लड्डू बना लें।

शनिवार, 20 दिसंबर 2014

Makkai khoot.

Makkai khoot.


Ingredient

  1. मकई आटा -2 कटोरी 
  2. दही -3 कटोरी 
  3. पानी -3  कटोरी
  4. हरी मिर्च -4 -5 
  5. लहसुन -7 -8 कली 
  6. अदरक -1  इंच
  7. जीरा -१ TSP 
  8. नमक -स्वादनुसार 
  9. हरा धनिया -१/२ कटोरी 
  10. तेल -11 /2 TBSP
  11. हींग -चुटकी भर 
  12. करी पत्ता -8 -10
  13. प्याज -1 मध्यम साइज 
  14. राई -1 tsp

METHOD

 हींग, जीरा, हरा धनिया , लहसुन अदरक ओर नमक का पेस्ट बना लीजिये , एक कड़ाई में मकई आटा को हल्का भून लीजिये , अब एक कड़ाई में आयल डाल कर गरम कीजिये ,अब उसमे ,राई बारीक़ कटी प्याज डालकर भून लीजिये , प्याज भून जाने के बाद उसमे ग्रीन पेस्ट डालकर भून लीजिये , पेस्ट भून जाने क बाद उसमे दही ओर पानी डालकर बॉईल होने दीजिये , जब पानी बॉईल होने लगे तब उसमे मकई आटा डालकर ढक दीजिये , र गैस को sim कर दीजिये , 5 मिनट पक जाने के बाद उसे एक सर कर लीजिये , आपका गरमा गर्म मकई khoot तैयार ह इसे आप घी और तेल के साथ serve कीजिये

गुरुवार, 18 दिसंबर 2014

Paneer Kofta


Paneer Kofta

Ingredients

कोफ्ते के लिये

  • पनीर - 250 ग्राम (क्रस किया हुआ 1 1/2 कप)
  • नमक — स्वादानुसार ( आछा छोटी चम्मच )
  • अरारोट —2- 3 टेबिल स्पून
  • तेल — कोफ्ते तलने के लिये
  • चीज़ - छोटे छोटे टुकड़े में 
  • तरी के लिये

  • दही - एक कप
  • टमाटर — 3-4
  • हरी मिर्च —2
  • अदरक —1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल — 1-2 टेबिल स्पून
  • हींग - पिंच
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर — 1 छोटी चम्मच
  • कशमीरी मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई —आधा कप
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • Method 

  • पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.
    पनीर, अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये, मिश्रण से एक नीबू के बराबर तोड़िये, गोल कर लीजिये (आप इन गोलों में चीज़ के टुकड़े भर दीजिये इस आटे से 12-15 गोले बन जायेंगे. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण के गोलों को एक एक करके कढाई में डालिये. 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये. इन्हैं ब्राउन होने तक तल लीजिये. ब्राउन होने के बाद, कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. इसी तरह सारे कोफ्ते तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
  • Curry

    टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये,
    टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, चमचे से चलाये और टमाटर का पेस्ट डाल कर भूनिये, मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, 3 मिनिट बाद दही डालिये और मसाले को चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले में फिर से उबाल न आ जाय, अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे.  आवश्यकतानुसार या 1-2 कप पानी डाल दीजिये.  तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें.  तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है, तरी में कोफ्ते डाल कर मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. पनीर कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं.
    पनीर कोफ्ते (Paneer Koftas) की सब्जी को प्याले में निकालिये, सब्जी को सजाने के लिये हरे धनिये ऊपर से डालिये.  पनीर कोफ्ते की सब्जी चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिये एवं खाइये़.

 

बुधवार, 17 दिसंबर 2014

Lauki Daal Cheela

Lauki Daal Cheela

Ingredients


  • मूंग दाल - 100 ग्राम
  • चना दाल - 100 ग्राम
  • उरद दाल - 50 ग्राम
  • हींग - 1-2 चुटकी
  • लौकी - 300 ग्राम
  • हरी मिर्च - 3-4 (बारीक काट लें)
  • अदरक - 2 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस कर लें)
  • लाल मिर्च - 1/4 (यदि आप चाहें)
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • तेल - चीले सेकने के लिये

Method

लौकी दाल चीला बनाने के लिये सबसे पहले सभी दालों को साफ करके अच्छी तरह से धो लीजिये और फिर इन्हें 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिये।
उसके बाद इन दालों को पानी से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीस लीजिये और लौकी को छील कर धोकर कद्दूकस कर लीजिये।
दाल के पेस्ट को किसी बर्तन में निकाल कर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक व लाल मिर्च (यदि आप चाहें तो) मिलाकर अच्छे से फेंटिये और फिर बेकिंग पाउडर डाल कर थोड़ा सा और फेंट लीजिये।
अब एक नॉनस्टिक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म कीजिये और उसमें 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डालकर भुनिये। उसके बाद इसमें दाल का इतना घोल डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे और फिर इस चीले को ढककर 4-5 मिनट तक धीमी गैस पर सेकिये।
अब ढक्कन खोल कर चीला पलटिये और फिर से ढककर 2-3 मिनट धीमी गैस पर सेक लीजिये। जब आप देखें कि चीला दोनों तरफ से ब्राउन व कुरकुरा हो गया है तो इसे प्लेट में निकाल लीजिये और बाकि के चीले भी इसी तरह से सेक कर प्लेट में निकाल लीजिये।
लौकी दाल चीला तैयार है।