शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014

Custerd cookies

Custerd Cookies

Ingridients

  1. 1-1/3 cup maida(all purpose flour)
  2. 1/2 cup custerd powder
  3. 1/2 cup powder sugar
  4. 1 cup ghee
  5. 1tbsp powder cardmom 

Method


  1. एक बाउल लीजिये उसमे पाउडर sugar ओर घी को क्रीम फ़ॉर्म आने तक फैटिये ,
  2. अब शुगर में मैदा ,कस्टर्ड पाउडर ,इलायची पाउडर ,डालकर dough रेडी कर लीजिये 
  3. dough को 10 मिनिट का rest के लिए रख दीजिये 
  4. oven को 180 सेंटीग्रेट पर preeheat कीजिये 5  मिनट 
  5. अब dough की कूकीज रेडी कर बेकिंग ट्रे म grease कर रख दीजिये 
  6. cookies को 180 सेंटीग्रेट पर 10 -11 मिनट bake कीजिये 
  7. आपकी कूकीज रेडी है 


मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

Sabudana khichdi

  1. 2  कप साबूदाना 
  2. 1 tsp जीरा 
  3. 1 tbsp तेल 
  4. 2 उबले आलू 
  5. 6 -7 करीपत्ता 
  6. सेंधा नमक स्वादानुसार
  7. 1 /4 कप मूंगफली
  8. १-2 हरीमिर्च
  9. 1 टमाटर कटा हुआ

METHOD 

साबूदाना को पानी म भिगोकर २-3 घंटे के लिए रख दीजिये ,साबूदाना के soft हो जाने के बाद कड़ाई में oil डालकर  लीजिये ,अब oil में जीरा ,करीपत्ता हरीमिर्च , ओर मूंगफली डालकर तल लीजिये ,अब कटे उबले आलू ,कटा टमाटर ड़ालकर  पका कर उसमे सेंधा नमक ओर soft साबूदाना डालकर मिला लीजिये , अब साबूदाना खिचड़ी को कुछ देर ढक कर पकाइये ,आपकी साबूदाना खिचड़ी तैयार है ,गरमागरम खिचड़ी फ्राई दही के साथ परोसिये

Boondi Rayata

Boondi Rayata

INGIRDENTS

  बूंदी - 1/2 छोटी कटोरी(बेसन वाली)
• पीसा जीरा - आधा छोटी चम्मच भुना हुआ
• हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
• नमक - स्वादानुसार
• लाल मिर्च – ¼ चमच (छोटी चम्मच)
• दही – 250 ग्राम (फेट कर रख ले) 

METHOD

1. बूंदी को 15 मिनट पहले भीगो दीजिये, उसके बाद छलनी मे डाल कर पानी निकाल लीजिये।
2. दही मे बूंदी, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिये। भुना हुआ ज़ीरा ऊपर से डाल दीजिये। रायता बन कर तैयार है।

Kukumbar Rayata

Kukumbar Rayata


 INGRIDEINT

खीरा – 1
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
नमक – स्वाद अनुसार
ज़ीरा भुना हुआ – 1 छोटी चम्मच
टमाटर – 1(बीज़ निकाल के)
प्याज़ – 1 (अगर आप खाते हो)
दही – 1 बड़ी कटोरी (फेटी हुई) 

METHOD

1. सबसे पहले खीरे को दोनों तरफ से काट कर नमक लगा कर घिस लीजिये, उसके बाद छील कर कदूकस कर लीजिये।
2. अगर प्याज़ का इस्तेमाल कर रहे हो तो प्याज़ को भी कदूकस कर लीजिये।
3. टमाटर के बीज निकाल कर कदूकस कर लीजिये।
4. दही मे हरी मिर्च, टमाटर, प्याज़, खीरा और नमक डाल कर मिला लीजिये। फिर उसके ऊपर भुना हुआ ज़ीरा डाल दीजिये। खीरे का रायता बन कर तैयार है

INSTANT AALU

INSTANT AALU SABJI

Ingridients

आलू- 5-6 उबले हुए प्‍याज- 2 (चार भागों में कटा हुआ) टमाटर- 2 दो भाग में कटा लहसुन- 5-6 कलियां जीरा- 1 चम्‍मच हरी मिर्च- 3 हल्‍दी पाउडर- 2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्‍मच धनिया पाउडर- 2 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्‍मच तेज पत्‍ता- 1 नमक- स्‍वादअनुसार तेल- 4 चम्‍मच पानी- 1/2 कप 

 METHOD

 आलू को अच्‍छी तरह से धो कर दो भाग में काट लीजिये। फिर इसे 3 सीटी आने तक कुकर में पका लीजिये। तब तक के लिये प्‍याज, लहसुन, हरी मिर्च, हल्‍दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को हल्‍के से पानी में मिक्‍स कर के मिक्‍सी में पीस लीजिये। जब कुकर से प्रेशर निकल जाए, तब आलू को छील लीजिये। फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्‍ता डालें। फिर उसमें पिसा हुआ पेस्‍ट डालें और मध्‍यम आंच पर 8 मिनट पकाएं। अब टमाटर का पेस्‍ट बना लें और उसे पैन में मसाले के साथ डालें। 5 मिनट के बाद इसमें नमक और गरम मसाला पाउडर डालें। 3 मिनट तक पकाएं और फिर आलू डालें। 1/2 कप पानी डाल कर ग्रेवी को उबलने दे। फिर आंच बंद कर दें और सर्व करें।



सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

BADAMI BESAN LADOO

BADAMI BESAN LADOO

Ingredients

बादाम - 20-25 बेसन - 4 कप घी - 2 कप हरी इलायची पाउडर - 1/2 चम्‍मच चीनी पाउडर - 2 कप

METHOD

एक कढ़ाई लीजिये और उसमें घी गरम कीजिये। इसके बाद उसमें इलायची पाउडर डालिये और फिर बेसन। अब बेसन को अच्‍छी तरह हल्‍की खुशबू आने तक अच्‍छे से भून लीजिये। इसमें आपको लगभग 10 मिनट का समय लग सकता है। अब बादाम को कूट  लें और बेसन में मिला लें। अब कढ़ाई के नीचे आंच बंद करें और बेसन को किसी बड़े कटोरे में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और फिर लड्डू बना लें। अब इसे और ठंडा होने दें और किसी हवा बंद जार में रख दें।

 

MATHRI

Mathri

Ingredients

  • मैदा - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 20 दरदरी कुटी हुई
  • मोयन (आटा लगाते समय डालने के लिये) घी या तेल) - 125 ग्राम 
  • METHOD

  • मैदा को किसी बर्तन में नमक मिला कर छान लीजिये. मैदा के बीच में थोड़ी जगह बनाइये. जीरा, अजवायन और कुटी काली मिर्च डालिये, अब इसी जगह मोयन भी डाल दीजिये (मोयन यदि घी का डाल रहे हैं तब घी को पिघला कर डालिये, ज्यादा गरम मत कीजिये.
    गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये (लगभग आधा छोटा गिलास या 150 ग्राम पानी गुनगुना कीजिये, आधा पानी एक बार में डाल दीजिये, अब थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथिये). गुथे आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिये.
    गुथे आटे को चार भागों में बांट लीजिये और गोल गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को चकले पर रखिये, 11 - 12 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटी पूरी बेल लीजिये, बेली हुई पूर के ऊपर छोटी चम्मच से तेल डालिये और चारों ओर चुपड़ दीजिये.
    पूरी को एक सिरे से उठाइये और रोल करते हुये मोड़िये, पूड़ी को मोड़्ते हुये पूरी तरह रोल बना दीजिये. इस रोल को चाकू की सहायता से आधा इंच के टुकड़े में काट लीजिये. एक एक टुकड़े को उठाइये और हथेली से दबा कर चपटा करके अलग प्लेट में रख लीजिये. बची हुई तीनों लोइयों से इसी तरह रोल बनाकर, काट कर, दबा कर प्लेट में रख लीजिये.
    अब एक एक करके इन सारे गोले को बेलन से बेलिये (लेकिन मठरी जैसा थोड़ा मोटा रखिये) .
    कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में 5-6 या जितनी फरसी पूरी (Farsi Puri) तली जा सके डालिये, मठरी  को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, तली हुई फरसी पूरी मठरी  किसी प्लेट या डलिया में रखिये. सारी मठरी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

     

 


रविवार, 12 अक्टूबर 2014

Mix Veg Sandwich



INGRIDENTS

  • ब्राउन सैंडविच ब्रेड 8 पीस
  • गाजर 1 मध्यम आकार की
  • शिमला मिर्च 1 छोटा
  • आलू 2 मध्यम आकार
  • प्याज़ 1 आकार का
  • काली मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
  • हरा धनिया 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • बटर या घी सैंडविच पर लगाने के लिए

METHOD

  • गाज़र को कद्दूकस करके उसका सारा पानी निचोड़ के निकाल दे. शिमला मिर्च और प्याज़ को बारीक काट ले, आलू को उबाल के मैस करले, फिर सारी सब्जियों को अच्छे से मिला ले उसमे नमक और काली मिर्च और हरा धनिया भी मिला दे.
  • ब्रेड के बीच में रख के दोनों तरफ से हल्का सा बटर या घी भी लगा दे सैंडविच मेकर या फिर तवे के ऊपर रखककर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले.


Daliya Pulao

Ingredients 

  • सादा बना हुआ दलिया -  1 कप दलिया से बनाया गया 
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काटा हुआ )
  • मटर - आधा कप ( छिले हुये दाने )
  • फूल गोभी - आधा कप ( बारीक कटा हुआ )
  • गाजर - आधा कप ( बारीक कटी हुई )
  • शिमला मिर्च - आधा कप (छोटी छोटी कटी)
  • टमाटर - आधा कप ( बारीक कटे हुये )
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Daliya Pulao Recipe

daliya_pulav2_627624793.jpgकढाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालकर हल्का सा चमचे से चलाकर भूनिये.  हरे मटर के दाने, गोभी, गाजर, शिमला मिर्च डालकर 2 - 3 मिनिट तक सब्जियों को क्रन्ची रहने तक भून लीजिये,  नमक डाल कर मिला दीजिये.  अब इन सब्जियों में दलिया ओर आधा हरा धनियां  डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपका दलिया पुलाव तैयार है.
दलिया पुलाव को प्याले में निकालिये और बचा हुआ हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाइये.  गरमा गरम दलिया पुलाव, चटनी या दही के साथ परोसिये और खाइये.

 

गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014

BaluShahi




Ingredients


500 ग्राम मैदा
200 ग्राम घी
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
आधा कप दही
600 ग्राम चीनी (3 कप)
1 1/2 कप पानी
तलने के लिये घी 

METHOD

मैदा में बेकिंग सोडा मिला के छान ले.
फिर उसमे दही और घी डालकर हाथो से अच्छे से मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. फिर उसे ढककर 30 मिनिट के लिये रख दीजिये.
30 मिनिट के बाद आटे को थोड़ा सा मल कर ठीक कर लीजिये.
गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां बना लीजिये.
इसे दोनों हाथो से से एकदम गोल गोल कीजिये. फिर पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये.

सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालियेधीमी आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा सुनहरा होने तक तल लीजिये, बालूशाही कढ़ाई से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.
3 कप चीनी में करीब डेढ़ कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बनने तक उबालिए.
गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही को 5 मिनिट तक चाशनी में डूबा रहने दे. फिर चाशनी से निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये और ठंडा होने दीजिये ठंडा होने के बाद बालूशाही पर लगी चाशनी सूख जाएगी.
स्वादिष्ट बालूशाही तैयार हैं, किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये.

RAJMA RICE TIKKI





INGRIDENTS

1 कप उबले राजमा, 1 कप रात का बचा चावल (भीगे हुए पोहे भी इस्तेमाल कर सकते हैं), 3 कप ब्रेड क्रम्ब्स, 1 कप मैदा, 1 कप कटे हुए मक्के के दाने, 1 कप बारीक़ कटे प्याज, 1 चम्मच तेल, 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल।

METHOD


एक बर्तन में राजमा मसलें। यदि पोहा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मसले राजमा के साथ पोहा मिला लें। यदि रात का बचा चावल ले रहें हैं, तो मिक्सर में चावल, प्याज़ और मक्के के दानों को दरदरा पीस लें। अब एक बड़ा बर्तन लेकर सभी सामग्री मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बनाएं। नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। सभी टिक्कियों को दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक पकाएं। चाहे बर्गर बन में रखें या टमाटर सॉस के साथ ऐसे ही खाएं।

शाही टुकड़ा SHAHI TUKDA –

Ingredients

  • ब्रेड स्लाइस 4-5
  • दूध फुल क्रीम 1 लीटर
  • चीनी 1/2 कप
  • काजू 5-6 (बारीक़ कटे)
  • बादाम 5-6 (बारीक़ कटे)
  • वर्क 1 (चांदी का जो मिठाई के ऊपर लगते है)
  • हरी इलायची पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
  • देसी घी ब्रेड तलने के लिए

Method

  • एक भारी तले के बर्तन मे दूध उबलने के लिए रख दे दूध में उबाल आने के बाद आँच को धीमा कर दे और दूध को तब तक उबलने दे जब तक दूध गाढ़ा हो कर आधा हो जाये, बीच बीच में चलाते रहे ताकि दूध तले में न लगे
  • गाढ़ा होने के बाद दूध में चीनी, (ऊपर से सजाने के लिए थोड़े से कटे मेवे बचा ले) कटे काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर धीमी आँच पर 1० से 15 मिनट तक और उबलने दे दूध को बीच बीच में चलाए आँच बन्द कर दे रबड़ी तैयार है रबड़ी को ठंडा होने दे
  • ब्रेड के किनारों को काट के अलग कर दे, उसके बाद ब्रेड स्लाइस कप मनचाहे आकार में काट ले, टुकड़े बहुत बड़े नहीं होने चाहिए, एक ब्रेड के चार टुकडो के हिसाब से कट ले, इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस काट ले
  • एक पैन में घी गरम करे उसमे ब्रेड के टुकड़ो को डालकर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तले ब्रेड को आँच हल्की करके तले नही तो ब्रेड जल जाएगी
  •  ब्रेड के सारे टुकड़े इसी तरह तल पेपर नैपकिन पर निकाल ले जिससे पेपर एक्स्ट्रा तेल सोख ले ब्रेड को ठंडा होने दे 
  • ब्रेड के टुकड़ो को सर्विंग प्लेट पर सजाए और ऊपर से रबड़ी डाले ब्रेड के सारे टुकड़े पर रबड़ी अच्छी तरह से डाल दे 
  • फिर ऊपर से बची हुई कटी मेवा से सजा दे. वर्क लगा के फ्रिज में रखकर ठंडा करे शाही टुकड़ा तैयार है मेहमानों को ठंडा शाही टुकड़ा सर्व क

KHANDWI

Ingredients

 बेसन - 1 कप दही - 1 कप पानी - 2 कप हींग - 1 पिंच अदरक पेस्ट - 1 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/6 चम्मच नमक - स्वादानुसार तड़के के लिये तेल - 1 टेबल स्पून राई - 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च - 3-4 हरा धनियां - 1 टेबल स्पून नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ) 

 Method

बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, दही को फेंट कर बेसन में मिलाइये, पानी, हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये घोल तैयार कीजिये (घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये) एक बर्तन में तैयार घोल डालिये और पकने के लिये गैस पर रखिये। चमचे से चलाते हुये लगभग 8-9 मिनट तक पकाइये। पहले तेज गैस पर पकाइये, जैसे ही घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आ जाये, गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये। जब घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खांडवी जमाने के लिये तैयार है। इस घोल को थाली या ट्रे में बिना चिकना किये, चमचा या कटोरी की सहायता से पतला फैलाकर रख दीजिये। 10 -15 मिनिट में यह घोल जम जाता है, चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये, इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये, और प्लेट में लगाकर रखिये। छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डालिये, गैस बन्द करिये, इस तड़के को थोड़ा थोड़ा खांडवी के ऊपर डालिये, हरे धनियां और नारियल डाल कर सजाइये। आपकी खाडवी तैयार है,खांडवी को हरे धनियां की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

Besan Kachori Recipe

Ingredients for Kachori dough

 


  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी या तेल - 1/4 कप ( 60 - 70 ग्राम)
  • नमक - 1/2 छोटी नमक

 Ingredients for Kachori Stuffing

  • बेसन - 1/2 कप ( 60 - 65 ग्राम)
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1/2 इंच कद्दूकस करके या अदरक पेस्ट आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर दरदरा कुटा - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - कचौरी तलने के लिये
  • Method

  • मैदा में घी पिघला कर डाल दिजिये और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. पानी की सहायता से परांठे के आटे जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (आटे को ज्यादा नहीं मसलना है, जैसे ही आटा अच्छी तरह इकठ्ठा हो जाय, कचौरी का आटा तैयार है). आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि वह फूल कर सैट हो जाय, जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.
    स्टफिंग बनाIईये
    कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालिये और मसाले को थोड़ा सा चलाते हुये भून लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर डालिये और मसाले में मिक्स कर दीजिये, बेसन डालिये और लगातार चलाते हुये बेसन को थोड़ा सा भून लीजिये, अब बेसन में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक और लालमिर्च पाउडर डाल दीजिये और बेसन को अच्छी महक आने तक भून लीजिये. स्टफिंग तैयार है. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

    कचौरी बनाइये:

    आटे को हल्का सा मसल कर ठीक कर लीजिये, अब आटे से 10-12 लोई तोड़कर तैयार कर लीजिये, एक लोई उठाइये और हाथ से थोड़ा 2 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, इसे बेल कर बड़ा कर सकते हैं, और इसको कटोरी जैसा आकार दे दीजिये, इसके ऊपर 1 छोटी चम्मच स्टफिंग रखें और आटे को चारों ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये. कचौरी भर कर तैयार हो गई है, इस तरह सारी कचौरी भर कर तैयार कर लीजिये.
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. कचौरी को हाथ से 2.5 - 3 इंच के व्यास में बेल कर या हाथ से बड़ा लीजिये और मीडियम गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 या जितनी कचौरी कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरी के फूलने और तैर कर आने पर पलट दीजिये, कचौरी को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. तली कचौरी निकाल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पर  रख लीजिये. सारी कचौरी तल कर तैयार कर लीजिये.
    गरमा गरम बेसन की खस्ता कचौरी तैयार है, बेसन की कचौरी को आलू मसाला सब्जी, हरी चटनी या टमाटर सास (Tomato Ketchup)  के साथ सर्व कीजिये और खाइये. बेसन की कचौरी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 8-10 दिन तक खाते रहिये.
    इतनी सामग्री 10 - 12 कचौरी के लिये पर्याप्त है.

     

बुधवार, 8 अक्टूबर 2014

Carrot Halwa

 

Ingredients

  • गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
  • चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
  • मावा -250 ग्राम (1 कप )
  • दूध - 1/2 - 1 कप
  • देशी घी - एक टेबल स्पून
  • कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
  • काजू -  12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
  • छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
  • Method

  • गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
    मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
    कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
    पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
    गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये.  गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
    सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
     

 

Pudina Paratha 



Ingredients

  1. 400 ग्राम आटा,
  2.  स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम सूखे हुए पुदीने के पत्ते, 250 ग्राम मक्खन.



Method for Pudina Paratha Recipe 

1. आटे में नमक, जरूरत भर पानी और तेल डालकर नर्म-नर्म गूंध लें और आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें.
2. पुदीने के पत्तों को हाथों से मसल कर चूरा कर लें.
3. अब गूंधे हुए आटे की बराबर-बराबर दो लोइयां बनाकर सादा परांठा बेलें और उसके ऊपर पुदीने का चूरा फैलाकर हलके हाथों से दबाएं.अब पराठा को गरम तवा पर दोनों साइड से butter लगाकर सेक लीजिये ओर गर्मागर्म serve कीजिये 



Maalpua Recipe

  1.  2 कप मैदा, 3 कप दूध, 2 केले (मैश किये हुए), 2 टे.स्पून नारियल (कद्दूकस किया हुआ)1 टे.स्पून सूजी.
  2. चाशनी के लिए: 2 कप चीनी, 3 कप पानी, 4 हरी इलायची
  3. तलने के लिए : 1 कप घी
 सजावट के लिये :10 काजू (बारीक कटे हुए), 15 किशमिश, 

Method


घोल की सभी सामग्रियों को मिलाकर मालपुए का घोल तैयार कर लें. चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी तैयार कर लें.
अब एक बर्तन में घी गर्म करें और पुए तल लें. अब इन तले हुए पुए को प्लेट में निकाल लें. सर्व करने से पहले चाशनी को एक बार और गर्म करें और पुओ को चाशनी में एक मिनट के लिए भीगने दें,चासनी से निकालकर dryfruit से garnish करे ओर गर्मागर्म serve करे 

Apple Suji Halwa

Apple –Sooji Halwa

Ingredients

  1. सूजी – 1 छोटी कटोरी
  2. चीनी – 1 छोटी कटोरी
  3.   घी – 1 छोटी कटोरी
  4.   पानी – 2 छोटी कटोरी
  5.   सेब – 1 (टुकड़ो मे काटे हुए) 
  6. कुछ ड्राई फ्रूट 
  7. केसर

Method

1. सेब को छोटे- छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये और कड़ाही मे घी डालकर सेब को हल्का ब्रोउन होने तक भून लीजिये और अलग निकाल कर रख दीजिये।
2. कड़ाही मे घी डाल दीजिये और जब घी पिघल जाए तब उसमे सूजी डाल दे और चम्मच से चलाते हुये धीमी ऑच पर हल्का ब्रोउन होने तक सेख लीजिये। सूजी जब सीख जाएगी तब उसमे से खुशबू आने लगेगी और जब सीख जाये तब अलग निकाल कर रख दीजिये।
3. कड़ाही मे चीनी और पानी डाल दीजिये। ओर उसमें  केसर डाल दीजिये पानी के उबाल आने के बाद सूजी को कड़ाही मे डाल दे और धीमी ऑच पर लगातार चलाते रहिये जब तक हलवे मे उबाल नहीं आ जाए।
4. हलवे मे भूने हुए सेब डाल दीजिये। चम्मच से 1 से 2 मिनट तक चलाते रहे।
आपका सेब- सूजी का हलवा बनकर तैयर है। सजाने के लिये कुछ ड्राई फ्रूट उपर से डाल दीजिये।

मंगलवार, 7 अक्टूबर 2014

Paneer Paratha

Ingredients

  • गेहू का आटा - 300 ग्राम
  • पनीर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटा हुआ )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
  • हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कटा  हुआ)
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी
  • Method

  • आटे को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये.  आटे में आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.
    पनीर को कद्दूकस कर लीजिये.  हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला दीजिये.  यह पनीर की पिठ्ठी परांठे में भरने के लिये तैयार है.
    तवा गैस पर रख कर गरम करिये.  आटे से थोड़ा सा आटा तोड़िये, (एक नीबू के बराबर) गोल करके लोई बनाइये.  लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये.  2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये.  परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को बन्द कर दीजिये.  इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये, इसे चकलोई बनाना कहते है.  चकलोई को परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये.  बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये.  दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये.  परांठे को तवे से उठा कर प्लेट में किचन नैपकिन पेपर विछा कर रखिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
    पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू मटर की सब्जी, रायता, चटनी और अपने मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
     

Rice Kheer

Ingredients

  • चावल बासमती टुकड़ा (Basamati Rice)-70 ग्राम ( 1/2 कप)
  • दूध( फुल क्रीम ) - 1 किग्रा.
  • देशी घी-1 टेबल स्पून ( optional )
  • काजू - 1 टेबल स्पून ( कटे हुये )
  • किशमिश - एक टेबल स्पून
  • मखाने - कटे हुये आधा कप
  • इलाइची - 4-5( छील कर पीस लें )
  • चीनी- 100 ग्राम या आधा कप

 Method

हम चावलों को घी में भूनकर या पानी में भिगोकर दोनों तरह से खीर बनाते है, और दोनों तरीको से बनाई गई खीर स्वादिष्ट होती है आप जैसे भी इच्छा हो बना लें.

दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें.
पहले तरीके से आप चावलों को धो लें. पैन में घी डाल कर गरम करें और धीमी आग पर 5-7 मिनिट भूनें.
दूसरी तरह से आप भूनने के बजाय चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल या भुने हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें,  धीमी गैस पर बनाई हुई खीर ज्यादा स्वादिष्ट होती है, और खीर को आप हर 2-3 मिनिट में चलाते रहें ( खीर तले में बहुत जल्दी जलने लग जाती है). जब चावल मुलायम हो जाँय काजू, किशमिश और मखाने डाल दीजिये.
खीर बनने में करीब 1 घंटा लग जाता है. अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है.  खीर में चीनी डाल दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकाइये. खीर बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची मिला दीजिये.
खीर को प्याले में निकाल लीजिये. गरम गरम परोसिये और खाइये. खीर को फ्रिज में रख कर ठंडी भी खाइये ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.

 

Palak Paneer

 

  1. 1/2 kg palak
  2. 4-5 cloves
  3. 2-3 green cardmom
  4. 1 inch cinnamon
  5. 4-5 black pepar
  6. 1 tsp cumin seeds 
  7.  1 bay leaf
  8. salt to test
  9. 1 medium chopped onion
  10. 3 tomato
  11. 3 green chilli
  12. 1 tbsp ginger -garlic paste
  13. 2 tbsp oil
  14. 200gm paneer 
  15. 1tsp turmeric 
  16. 1tsp coriander powder
  17. 1 tbsp cream for garnish 
  • Method 

  • palak ko wash kr pressure cooker m m dal dijiye 
  • ab cooker m green chili , tomato r thoda water dal kar palak ko pressure cooker m 3 vigila ane  tk cook  kr lijiye
  • palak ko cool kr mixer m griend kr lijiye 
  • then ek kadai m oil dal kar garan kr lijiye 
  • garam oil m bay leaf , cinnamon , cumin seeds , black pepar , cloves,green cardmom,dal kr bhoon lijiye
  • ab garam masale bhoone l bad ginger garlic paste dal kar bhoon lijiye 
  • ab chopped onion ko golden bhoon lijiye 
  • ab usme turmeric powder, coriander powder dal kar bhoon lijiye 
  • ab usme paneer puri   dal kr test k according salt dal dijiye 
  • then 5-6 minute boil aane k bad usme paneer cubes ko dal kr 1-2 r boil hone dijiye 
  • apki palak paneer ready h r cream s garnish kijiye

सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

Semolina tost

Ingredients

  1. 1 chopped capsicum
  2. 1 medium chopped onion
  3. 1 chopped tomato
  4. 1tbsp chat masala
  5. 1 cup suji/rava
  6. 1/2 cup cream
  7. salt to tast 
  8.  1 green chili chopped 
  9. 2 tbsp butter
  10. green chutney/ tomato ketchup 
  11. 1 medium grated carrot

Method

  • suji r cream ko mix kr 15 min k liye rest k liye rakh dijiye 
  • ab bettar m sabhi ingredients ko mix kr lijiye 
  • then use bread ke ek side sprad kijiye 
  • ab tava pr butter garam kr bread ko dono sode s tost kr lijiye 
  • apka semolina tost ready h green chutney k sath serve kijiye

oats smoothie

  1.  10-12 soaked almond
  2. some crushed ice
  3. 2 banana
  4. 1 cup strawberry 
  5. 2tbsp dabur honey
  6. 1cup yogurt
  7. 1tsp vanila essence
  8. 1/2  kellogg's oats
  •  Method

    ek blander m milk, strawberry , oats, banana, honey,vanila essence,yogurt,crushed ice , sbhi ko blander m bland kijiye , r ek glass m serve kijiye

Instant Brownie

 

Ingredients

  1. 20-25 parle bisuit
  2. 2tbsp coco powder
  3. 2tbsp grated chocolate
  4. 2tbsp powder sugar
  5. 4 tsp almond powder
  6. 2 cup milk 
  7. 1 tsp baking soda
  • Method

  • biscuit ko mixer m grind kr lijiye , biscuit powder ko ek bowl m nikal lijiye 
  • ab biscuit powder m grated chocolate, sugar powder, almond powder mix kijiye 
  • then coco powder, milk and baking soda mix kr pouring consistancy tk beat kijiye 
  • ab bettar ko microwave grease dish m dal kr , microwave m high teamprature m 6 min tk bake kr lijiye , 
  • apki instant browine ready h ,

रविवार, 5 अक्टूबर 2014

 

INSTANT MILK KHOYA

INGREDIENTS
Milk powder – 1 Cup
Water – 2 Tbsp
Ghee – 1 Tsp
METHOD
  • Take a bowl adds milk powder and add water little by little and stir it with spatula till combines well. It’s like chapathi dough consistency not tight but loose.
  • Add few drops of ghee and knead it and transfer the dough into the muslin cloth. Then tie the ends of the cloth to form bundle.

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014


Evening Tea and that with an home made, yummy and delicious snack really make a best complement of each other.
Evening snacks very important complement with tea or coffee.
So make simple, delicious, spicy ALOO CHOP to make your evening more beautiful !!!!

Ingredients:
  • 4 medium potatoes
  • 1/2 cup sliced onions
  • 6-7 chopped green chillies
  • 1/2 teaspoon turmeric powder
  • 2 teaspoon coriander powder
  • 1 teaspoon curshed pepper
  • 1/2 cup coriander leaves
  • 1 cup biscuit crumbs
  • Oil for frying

 

Method:

  • Boil the potatoes, peel off the skin on cooling and mash well.
  • In another bowl, take the mashed potato and mix it well so that there are no crumbs.
  • In a separate bowl, add sliced onions, chopped green chillies and coriander leaves and mix the mixture well by adding the turmeric and coriander powders and salt.
  • In a pan heat add 2 tbsp oil. Fry the potato mixture for 5-10 minutes. Once the mixture get properly cooked keep it aside for couple of minutes and then make small balls of potato -spice mixture.
  • Pour the biscuit crumbs on a plate. And then apply this crumbs on potato -spice mixture.
  • Heat oil in a deep frying pan. Dip the spiced potato ball wrap with biscuit crumbs around it and deep fry the ball until it turns brown.
  • Take them out on a paper napkin for draining out excess oil.
  • Sprinkle crushed black pepper on the balls and serve with tomato ketchup or chutney.

शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2014

Palak Soya Cutlet

Ingredients

  • पालक - 2 कप, बारीक कटा हुआ
  • सोया ग्रेनुअल्स- 1 कप
  • मैदा - 2 टेबल स्पून
  • ब्रेड क्रम्बस - 1 कप
  • आलू - 2 उबले हुये
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ (या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - कटलेट तलने के लिय

    How to make Palak Soya Cutlet

    किसी बर्तन में 1.5 कप पानी डालकर गरम कीजिये, पानी गरम होने पर सोया ग्रेनुयल गरम पानी में डाल दीजिये, और 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. सोया ग्रेनुअल्स को छलनी में छान कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, सोया ग्रेनुअल्स से दबाकर सारा पानी निकाल दीजिये.
    मैदा में 4 टेबल स्पून पानी डालकर पतला घोल बनाइये, घोल बनाने के लिये पहले थोड़ा पानी डालें और गुठलियां खतम होने तक मैदा घोल लें और बाद में और पानी मिला लें, घोल में 1 पिंच नमक भी मिला दीजिये. आलू को छील कर बारीक मैस कर लीजिये.
    पालक को पैन में डालिये और 2 मिनिट कलछी से चलाते हुये भून लीजिये ताकि उसकी रोनेस खतम हो जाय.
    किसी बड़े प्याले में मैस्ड आलू , भुना पालक और सोया ग्रेनुअल्स डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर, मिश्रण तैयार कर लीजिये. कटलेट के लिये मिश्रण तैयार है, कटलेट बनाना शुरू करते हैं.
    मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाइये, हाथ से गोल लड्डू की तरह करके  को बांधिये, और अब दूसरे हाथ की हथेली पर रखरकर कटलेट को गोल या ओवल आकार दीजिये. बने हुये गोले को मैदा के घोल में डुबाइये और ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, हाथ से हल्का सा दबाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिये, सारे कटलेट इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये, ये कटलेट 5 -7 मिनिट के लिये रख दें तो ये सैट हो जाते हैं, कटलेट तलने के लिये तैयार है.
    कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितने कटलेट कढ़ाई में आ जाय 4-5 कटलेट डालकर, पलट पलट का गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट तल कर तैयार कर लीजिये.
    गरमा गरम सोया पालक कटलेट तेयार है, सोया कटलेट को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
    सुझाव: यदि सोया ग्रेनुअल्स न हो, उसकी जगह सोया बड़ी को दरदरा कूट कर लिया जा सकता है. यदि आप कम तेल खाना पसन्द करते हैं, तब सोया कटलेट को बहुत ही कम तेल में सैलो फ्राई भी कर सकते हैं.

milk powder gulab jamun

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gulab Jamun

  • मिल्क पाउडर - 1 कप (135 ग्राम)
  • फुल क्रीम दूध  - 1/2 कप
  • अनसाल्टेड मक्खन - 1/4 (55 ग्राम)
  • काजू - 10-12 टुकडे़
  • इलायची - 7-8
  • पिस्ते - 10-12
  • मैदा - 4 -5 छोटी चम्मच
  • घी - गुलाब जामुन तलने के लिये
  • चाशनी के लिये
  • चीनी - 400 ग्राम(2 कप)

विधि - How to make Gulab Jamun with milk powder

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले मावा बना कर तैयार कर लीजिए:     इसके लिए पैन में मक्खन डाल कर पिघला लीजिए अब दूध डालिये और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए गैस एकदम धीमी रहने दीजिए. दूध और मक्खन के अच्छे से मिक्स हो जाने पर, मिल्क पाउडर डालिये और लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये. इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए और मसलते  हुये, मिश्रण के गाढा़ और चिकना यानि कि मावा जैसा होने तक पका लीजिये.  मावा के तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे अलग प्याले में निकल लीजिए.
पिठ्ठी बना लीजिये
काजू और पिस्ते को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और इलायची को छील कर दरदरा पाउडर बना लीजिए. आधा इलाइची पाउडर चाशनी में डालने के लिये अलग हटा लीजिये. बचा हुआ इलाइची पाउडर, कटे हुये काजू और पिस्ते और 1 चम्मच मावा, 1-2 छोटी चम्मच दूध सभी को मिलाकर पिठ्ठी तैयार कर लीजिये.
चाशनी बना लीजिये
किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी डाल दीजिये  और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में तार देखना आवश्यक नहीं है, बस चाशनी में शहद जैसा चिपचिपापन आ जाना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. चाशनी में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए और मिक्स कर लीजिए.
मावा  को चिकना कर कीजिये
मावा को किसी थाली में रख लीजिये, चार छोटे चम्मच मैदा डाल कर इसे मसल मसल कर अच्छे से चिकना होने तक मिक्स कर लीजिए. अगर मावा ज्यादा सुखा लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा दूध भी डाल सकते हैं, चम्मच से थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुये मावा को मसलते हुये, चिकना आटे की तरह से गूथ कर तैयार कर लीजिये.  6-7 मिनिट में मावा सोफ्ट होकर तैयार हो जाता है.
गुलाब जामुन बनाइये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, और तैयार मावा में से थोडा़ सा मिश्रण लीजिए, उसे हाथों की सहायता से अच्छे से गोल करके हल्के गरम घी में तलने के डालिये, कलछी से घी को उछालते हुये गुलाब जामुन के ऊपर डालिये, गुलाब जामुन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार होता है तब ठीक है, इस मावा से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.  यदि गुलाब नामुन घी में फट जाता है, तब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन नहीं बना सकते, मावा में और 2-3 छोटी चम्मच मैदा मिलाइये और उसी तरह मसल कर मिक्स करके मावा को चिकना कीजिये और अब फिर से उसी तरह एक गुलाब जामुन चैक कर लीजिये. गुलाब जामुन अच्छी तरह तल कर तैयार हो गया है, अब इस मावा मिश्रण से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं.
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण तोड़ कर निकाल कर उसे गोल करके चपटा कीजिये, 1/4 छोटी चम्मच स्टफिंग इसके ऊपर रखिये और मावा को चारों ओर से उठाकर, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये और चिकना गोल कीजिये. तैयार गोले को प्लेट में रखिये, सारे गुलाब जामुन के गोले इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गुलाब जामुन तल लीजिये
3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से उछाल कर डालें और ब्राउन होने तल हल्के से हिला-हिला कर तलें,  तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रखिये.  थोड़ा ठंडा होने पर, 1-2 मिनिट बाद  चाशनी में डुबा दीजिये.  इसी तरह सारे मावा के गोले तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये. गुलाब जामुन को चाशनी में 5-6 घंटों के लिए चाशनी डूबे रहने दीजिए ताकि गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायें.