Apple –Sooji Halwa
Ingredients
- सूजी – 1 छोटी कटोरी
- चीनी – 1 छोटी कटोरी
- घी – 1 छोटी कटोरी
- पानी – 2 छोटी कटोरी
- सेब – 1 (टुकड़ो मे काटे हुए)
- कुछ ड्राई फ्रूट
- केसर
Method
1. सेब को छोटे- छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये और कड़ाही मे घी डालकर सेब को हल्का ब्रोउन होने तक भून लीजिये और अलग निकाल कर रख दीजिये।
2. कड़ाही मे घी डाल दीजिये और जब घी पिघल जाए तब उसमे सूजी डाल दे और चम्मच
से चलाते हुये धीमी ऑच पर हल्का ब्रोउन होने तक सेख लीजिये। सूजी जब सीख
जाएगी तब उसमे से खुशबू आने लगेगी और जब सीख जाये तब अलग निकाल कर रख
दीजिये।
3. कड़ाही मे चीनी और पानी डाल दीजिये। ओर उसमें केसर डाल दीजिये पानी के उबाल आने के बाद सूजी को
कड़ाही मे डाल दे और धीमी ऑच पर लगातार चलाते रहिये जब तक हलवे मे उबाल
नहीं आ जाए।
4. हलवे मे भूने हुए सेब डाल दीजिये। चम्मच से 1 से 2 मिनट तक चलाते रहे।
आपका सेब- सूजी का हलवा बनकर तैयर है। सजाने के लिये कुछ ड्राई फ्रूट उपर से डाल दीजिये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें