रविवार, 29 मार्च 2015

strawberry smooth

strawberry smoothy

सामग्री- 

 1/2 कप बिना मलाई का दूध 
 1/2 कप लो फैट दही
 1/2 कप स्‍ट्रॉबेरी
 1 केला
 1 किवी
 मुठ्ठीभर पिसा हुआ अलसी का बीज

 विधि

- मिक्‍सी में ½ कप दूध, ½ कप दही और ½ कप कटी हुई स्‍ट्रॉबेरी 1 कटा हुआ केला, थोडे़ से कीवि और 1 चम्‍मच अलसी के बीज डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं।
 जब स्‍मूदी अच्‍छी तरह से पिस जाए तब इसे एक गिलास में निकालें।
 आप इसमें बरफ के थोड़े टुकड़े भी डाल सकती हैं।
 इसे सर्व करें।
 

ओट्स मूंग दाल की टिक्‍की


ओट्स मूंग दाल की टिक्‍की


सामग्री

  1. 1/2 कप पीली मूंग दाल 
  2.  1/2 कप ओट्स 
  3.  2 टीस्‍पून ताजी दही
  4.  6 चम्‍मच कसा हुई प्‍याज 
  5. 1/2 चम्‍मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  6. 2 चम्‍मच चाट मसाला
  7.  2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर 
  8.  1/4 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  9.  1/4 चम्‍मच हल्दी पाउडर 
  10.  1 चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
  11.  2 चम्‍मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  12.  नमक स्वादअनुसार 
  13.  2 टी-स्पून तेल 

 विधि 

 पीली मूंग दाल को साफ कर के धो कर 1 कप पानी के साथ, एक पैन में उबाल लें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दाल अच्‍छी तरह से पक ना जाए। दाल को फिर छान कर मिक्‍सी में दरदरा पीस कर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को एक कटोरे में निकाल लें और सभी सामग्री को इसके साथ अच्‍छी तरह से मिला लें। अब इस टिक्‍की के भाग को 12 भागों में बांट लें, और इसकी टिक्‍की बना लें। फिर एक नॉन स्‍टिक तवे पर दो बूंद तेल डालें और टिक्‍कियों को अच्‍छी तरह से पकाएं। टिक्‍कियों को दोनों ओर पकाएं। तेल की अगर और आवश्‍यकता हो तो और भी ले सकती हैं। जब यह सुनहरी हो जाएं तब इन्‍हें प्‍लेट पर निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

APPLE CINNAMON SOYA SHAKE

APPLE CINNAMON SOYA SHAKE 

 सामग्री-


  1.  3 कप सेब के टुकड़े (बिना छिले हुए)
  2.  1/2 टी-स्पून दालचीनी पाउडर 
  3. 1 कप ठंडा सोया का दूध (सादा)
  4.  2 कप ठंडा लो फैट दू
  5.  1/2 चम्‍मच चीनी

 विधि

सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी सामग्री को मिक्‍सर में मिला कर अच्‍छी तरह से पीस लें। शेक जब तैयार हो जाए तब उसे 3 अलग अलग गिलासों में निकाल लें। ऊपर से अगर बरफ के टुकड़े डालान चाहें तो डाल कर serve करे 

गुरुवार, 26 मार्च 2015

Fruit Yogurt


Fruit Yogurt


सामग्री
½ लीटर दूध
1 कप ताजे कटे हुए मौसमी फल (आम, अंगूर, स्ट्राबेरी)
2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स  (किशमिश, काजू, अखरोट) कटे हुए
3-4 चम्मच फलो की प्यूरी  (आम या स्ट्राबेरी)
4 बड़े चम्मच शक्कर 
2 बड़े चम्मच दही
विधि
दूध को गरम करे फिर हल्का गुनगुना रहने तक ठंडा कर ले.
फलो को धोकर छील कर छोटे बड़े टुकडो में काट ले.
आम और स्ट्राबेरी को मिक्सी में डाल के प्यूरी बना ले.
दूध में चीनी आधी प्यूरी और, कटे हुए फल और दही डाल के अच्छे से मिला दे. फिर ढक के किसी गरम जगह पर 6-8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दे.
जमने के बाद फ्रिज में रखकर ठंडा करले. आम और स्ट्राबेरी की प्यूरी और कटे हुए मेवो से सजा के ठंडा ही परोसे.

Hakka Noodles


Hakka Noodles



सामग्री 

  • 1 पैकेट हक्का नुडल्स
  • 1 कप हरेपीले और लाल शिमला मिर्च
  • 1 गाजर पतले टुकडो में कटी हुई
  • 4-5 हरे प्याज़ लम्बे कटे हुए
  • 8-10 बीन्स छोटी कटी हुई
  • 1 कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
  • 3-4 लहसुन बारीक कटे हुए
  • 2 चम्मच सोया सौस
  • चम्मच तेल
  • 1 चम्मच वेनेगर
  • 1 चम्मच चिली सौस
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार


विधि

  • एक बड़े बरतन में करीब 2 लीटर पानी गरम करेजब पानी गरम हो जाये तो उसमे हक्का नूडल्सनमक और 2 चम्मच तेल डालिए.
  • नूडल्स पूरी तरह से पकने (90०%) के पहले ही गैस बंद करदे. नूडल्स को किसी छलनी में निकल के ठन्डे पानी से अच्छे से धो ले. पूरा पानी निकाल के एक तरफ रख दे.
  • अब कढाई में तेल गरम करेउसमे कटा हुआ लहसुन और प्याज़ डाले थोड़ी देर भूने फिर बाकी सारी कटी हुई सब्जिया मिला दे और तेज आंच पर करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूने.
  • फिर उसमे नुडल्स मिला दे,
  • सोया सौसचिली सौसवेनेगरनमककाली मिर्च का पाउडर मिला के अच्छे से चलाये.
  • 1-2 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूने फिर गैस बंद करके तुरंत ही गरमागरम हक्का नुडल्स टोमेटो सौस के साथ परोसे.

सिंघाड़ा लड्डू


  सिंघाड़ा लड्डू

  1. सिंघाड़े का आटा 200 ग्राम,
  2.  राजगिरे का आटा 100 ग्रा
  3.  शक्कर 300 ग्राम,
  4.  देशी घी 200 ग्राम, इलायची पिसी हुई,
  5.  नारियल  के छोटे-छोटे टुकड़े
  6. , काजू, बादाम।
 

विधि :

 
सबसे पहले सिंघाड़े व राजगिरे के आटे को धीमी आंच पर घी डालकर सेंक लें। खुशबू आने लगे तब शक्कर पीसकर उसमें मिला दें। इलायची, खोपरा, काजू, बादाम भी मिला दें।

गरम-गरम ही लड्डू बना लें, नहीं बंधने पर थोड़ा घी और मिलाएं, फिर लड्डू बना लें। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं

Chilli Paneer


 Chilli Paneer

आवश्यक सामग्री

·         पनीर - 300 ग्राम
·         शिमला मिर्च 2( मीडियम साइज में काट लेंगे )
·         कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
·         १ प्याज़ लम्बा कटा हुआ
·         ४ कलि लहसुन बारीक कटा हुआ
·         टमाटो सास - 1/4 कप
·         तेल  - आधा कप
·         सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
·         सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
·         चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
·         हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
·         अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
·         नमक (स्वादानुसार)
·         काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
·         कुटी लाल मिर्च  -1/4 छोटी चम्मच
·         

विधि


पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजियेकिसी प्लेट में कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेतेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में तलने  के लिये डाल दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल में प्याज़, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनियेशिमला मिर्च डालकर १ मिनिट और भूनिये.
अब भुने हुये पनीर के टुकड़ेटमाटो साससोया सासचिल्ली साससिरकाचिल्ली फ्लेक्स,काली मिर्चऔर नमक डालकर सारी चीजों को धीमी आंच  पर अच्छी तरह भूनने दीजिये
बचे हुये कार्न फ्लोर को आधा  कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइयेचिल्ली पनीर को  २ मिनिट लगातार चम्मच से चलाते हुये पका लीजिये
स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है

मंगलवार, 17 मार्च 2015

Mawa Barfi


Mawa Barfi

 Ingredients for Mawa Barfi

  • मावा - 250 ग्राम
  • घी -  1 टेबिल स्पून
  • चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
  • इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
  • बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
  • पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)

  • Method

  • भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
    एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
    कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी).  चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
    चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
    मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.
    बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं.  दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.
    बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये

Two Layer Chocolate Burfi Recipe

Two Layer Chocolate Burfi Recipe

 Ingredients

मावा बर्फी की परत के लिये
  • मावा - 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1.5 कप)
  • चीनी पाउडर - 100 ग्राम ( आधा कप)
  • छोटी इलाइची - 5-6, छील कर पाउडर बना लीजिये
चाकलेट बर्फी परत के लिये
  • मावा - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1 कप)
  • चीनी पाउडर - 70 ग्राम ( 1/3 कप)
  • कोको पाउडर - 2 टेबल स्पून, लेबल किया हुआ
  • घी - 2 टेबल स्पून

विधि - 

मावा-चॉकलेट बर्फी बनाने के लिये पहले हम मावा बर्फी की लेयर बनायेंगे फिर इसके ऊपर चॉकलेट की लेयर जमायेंगे.
मावा बर्फी - Mawa Burfi Layer
मावा को कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमी रखिये, घी पिघलने  के बाद, कद्दूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये और पाउडर चीनी डाल दीजिये, लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भूनिये. मेल्ट होने के बाद, हल्की सा उबलते मिश्रण को धीमी गैस पर 5-6 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये. बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है.
प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को जमने के लिये प्लेट में डालिये और घी लगी चम्मच से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी को 1 घंटे तक ठंडी होने दीजिये.
जब मावा बर्फी की परत तैयार हो जाये तो हम इस पर चॉकलेट बर्फी की परत बिछायेंगे.
चॉकलेट बर्फी की परत तैयार कीजिये
सादा बर्फी एकदम ठंडी हो गई है, इसके बाद चौकलेट वाली बर्फी के लिये कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी, कद्दूकस किया मावा, पाउडर चीनी और कोको पाउडर डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भून लीजिये. मेल्ट होने के बाद, हल्का सा उबलते मिश्रण को धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये भूनते रहिये. चौकलेट का मिश्रण बर्फी जमाने के लिये तैयार है.
चौकलेट वाले तैयार मिश्रण को सादा ठंडी की हूई बर्फी के ऊपर डालिये और घी लगी चम्मच से फैला कर एक जैसा कर कर दीजिये, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर 2-4 घंटे के लिये रख दीजिये, बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, मावा चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है. मावा चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बर्फी को 2-4 घंटे के लिये खुला ही रहने दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क होने के बाद इसे कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 8-10 दिन तक खाते रहिये.

Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave.


 Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave.

Ingredients

  • बेसन - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • नमक - 1 .25 छोटी चम्मच (सवा छोटी चम्मच) या स्वादानुसार
  • मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/4 चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • ईनो फ्रूट साल्ट - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - 

सबसे पहले किसी बर्तन  में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बना लीजिये, घोल की कनसिसटेन्सी पकोड़े के घोल की कनसिसटेन्सी जैसी होनी चाहिये. घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट फैट लीजिये. आधा घोल एक अलग बर्तन  में निकाल कर रख लीजिये जिसकी पकोड़िया बनायेंगे.
आधा बेसन के घोल में दही फैट कर और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनालीजिये.
पकोड़ियां बनाइये: 
 आधा बेसन का घोल जो अलग बर्तन  में निकाल कर रख लिया है, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टन्ड के चार खांचों में भर कर , इडली स्टेन्ड को माइक्रोवेव में रखिये और 1.5 (डेड़) मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, और बाहर निकाल लीजिये. माइक्रोवेव में बिना तेल की पकोड़ियां बन कर तैयार हो गई हैं, इन्हैं ठंडा होने दीजिये.
कढ़ी बनाइये - How to make Kadhi in Microwave.
माइक्रोवेव सेफ बड़ा प्याला लीजिये. बेसन और दही का घोल प्याले में डालिये, हल्दी पाउडर, अदरक ,हरी मिर्च और आधा लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिला दीजिये. बर्तन  को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. बर्तन  बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये.
बर्तन  को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और कढ़ी को 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, बर्तन  बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. बर्तन  को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, कढ़ी में हल्का सा उबाल आ गया है, बर्तन  को बाहर निकालिये, कढ़ी की वह स्टेज है जो गैस पर कढ़ी बनाते समय चमचे से लगातार चलाते हुये उबाल आने तक हो जाती है.
तैयार पकोड़ी जो आकार में बड़ी बड़ी है, ठंडी हो चुकी है, उनको चार -चार टुकड़ों में काटिये. कढ़ी में पकोड़ियां और नमक डालकर मिला दीजिये. कढ़ी को ढककर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्बाबर्तन हर निकालिये, कढ़ी बन चुकी है.
तड़का लगाइये:
छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी दाने और जीरा डालिये, मेथी दाने और जीरा भुनने पर, गैस बन्द कर दीजिये, करी पत्ता को छोटा छोटा काट कर डालिये और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये. तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिये. माइक्रोवेव में बहुत अच्छी कढ़ी बन कर तैयार है. कढ़ी को चावल, रोटी, परांठा या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Kulcha Bread Recipe

Kulcha Bread Recipe

Ingredients 

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
  • इन्सटेन्ट ड्राई एक्टीव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - 

ब्रैड कुलचा बनाने के लिए, मैदा को प्याले में डालिये, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, चीनी और एक टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिए और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. हाथ पर तेल लगाइये और आटे को अच्छी तरह से मसल-मसल कर, बार-बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूंथिये, आटे को एकदम चिकना और सोफ्ट कर लीजिये.
गुंथे आटे में हाथ से चारों और तेल लगाइये और प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 2 -3 घंटे के लिये रख दीजिये, कुलचे का आटा लगभग दुगना फूल कर तैयार हो जाता है.
प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर मसल कर पंच कर लीजिये. गूंथे हुये आटे को बराबर के 4-5 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर लम्बाई में  बेलिए अब कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, बेलन की सहायता से इसे  बेल लीजिए.
लीजिए, तेल से चिकना कर लीजिए, कुलचा को उठाकर बेकिंग ट्रे में रख दीजिए और ट्रे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.
ओवन को 180 डिग्री से. में प्रिहीट कर लीजिए और ट्रे को ओवन में रखकर ओवन को 180 डिग्री.से. पर 10 मिनट के लिए बेक किजिये.
10 मिनट बाद ट्रे को निकाल लीजिए कुलचे दोंनो ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन हो चुके होंगे कुलचे बनकर तैयार हैं. 

बुधवार, 4 मार्च 2015

Aloo Posto

Aloo Posto



 सामग्री
10-12 छोटे आलू (उबले और छिले हुए)
4 बड़े चम्मच पोस्ता दाना (खसखस)
1 बड़ा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
3-4 हरी मिर्च
1/2 चम्मच चीनी
1/4 चम्मच कलोंजी
1/2 चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
विधि (how to make aloo posto)
सबसे पहले खसखस को हलके गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये.
फिर पानी निकाल के हरी मिर्च के साथ बारीक पेस्ट बना लीजिये.
अब एक कढाई में तेल डाल के गरम कीजिये, उसमे जीरा और कलोंजी डाल के पकाइए फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक पकाइए.
पिसा हुआ पेस्ट डालिए और 2-3 मिनट तक भूनिए फिर उबले आलू, नमक और चीनी और आधा कप पानी मिला के धीमी आंच पर पानी सूखने तक पकाइए.
आलू पोस्तो तैयार है
गर्मागर्म आलू पोस्तो रोटी और चावल के साथ परोसिये.

Matar Ghujiya

Matar Ghujiya




सामग्री

  • मैदा 2 कप
  • 3 बड़े चम्मच घी या तेल मोयन के लिए

भरावन के लिए
  • 1 कप पिसी चीनी
  • 1/2 कप उबले मटर
  • 1/4 कप खोया या मावा मसला हुआ
  • 1/4 चम्मच पिसी इलाइची
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा या घिसा हुआ नारियल
  • 1-1 चम्मच काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच देसी घी
  • तलने के लिए तेल


विधी
  • एक कढाई में घी डाले और उबली हुई मटर को मैश करते हुए धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून ले. गैस से उतार के ठंडा होने दे. ठंडा हो जाने पर भरावन की बाकी सामग्री अच्छे से मिला दे.
  • मैदा छान ले उसमे मोयन का तेल या घी जो डालना है डाल के पानी की सहायता से कडा मैदा गूँथ ले. गीले कपडे से ढक कर रखे
  • थोडा से मैदे में पानी मिला के पेस्ट बना ले.
  • मैदे की लोइया काट के छोटी छोटी पूरी बेल ले , उसमे भरावन से एक चम्मच भर के मैदे का पेस्ट चारो तरफ लगा के बंद करके गुझिया का आकार दे, या फिर सांचे में डाल कर मोड़ के गुझिया बनाये.
  • कढाई में तेल गरम कर के हलकी आंच पर गुलाबी गुलाबी तल ले.

मंगलवार, 3 मार्च 2015

Mawa Ghujiya

Mawa Ghujiya

Integrients

  • मावा - 400 ग्राम(2 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम (1 कप)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
  • काजू - 100 ग्राम (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किशमिश - 50 ग्राम (डंठल हों तो, तोड़ दीजिये)
  • छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
  • सूखा नारियल - 100 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया हुआ)

विधि -

भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी डालिये, हल्का ब्राउन भून कर, एक प्लेट में निकाल लीजिये. चीनी को पीस लीजिये. सूखे मेवे कटे हुये तैयार हैं.
मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है.

आवश्यक सामग्री - गुझिया का आटा तैयार करने के लिये

  • मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
  • दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
  • घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूथने में डालने के लिये
  • घी - गुझिया तलने के लिये

विधि

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब दूध डालकर आटे में मिलाइये, पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये.
आटे को खोलिये और मसल मसल कर मुलायम कीजिये. आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर बना लीजिये( इतने आटे से 50- 55 लोइयां बन जायेगी). लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये, एक लोई निकालिये 4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रखते जाइये.  जब 10 - 12 पूरियां थाली में हो जायं, अब इन्हैं भर कर गुझिया तैयार कर लीजिये.
1. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर बन्द करना, और गुझिया कतरनी से काटना.
2. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर, बन्द करना, और गोंठना.
3. पूरी को, गुझिया के सांचे के ऊपर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, किनारों से पानी लगाकर, बन्द करना, दबाना.
आप तीनों तरीके से गुझिया बना सकती हैं, लेकिन मुझे तीसरा तरीका ज्यादा आसान लगता है, इसमें समय भी कम लगता है, साथ ही सारी गुझियां एक बराबर होती हैं.
10 पूरियां हमने बेल कर रखी हुई हैं. एक पूरी उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, एक या डेड़ चम्मच कसार पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुझिया से अतिरिक्त पूरी ह्टा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुझिया निकाल कर थाली में रखिये. एक एक करके सारी पुरियों की गुझिया इसी तरह बना लीजिये अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में 7-8 गुझिया डालिये, धीमी और मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये.    सारी गुझिया इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. लीजिये आपकी गुझिया तैयार हैं. गरमा गरमा गुझिया परोसिये और खाइये. बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये.