रविवार, 29 मार्च 2015

ओट्स मूंग दाल की टिक्‍की


ओट्स मूंग दाल की टिक्‍की


सामग्री

  1. 1/2 कप पीली मूंग दाल 
  2.  1/2 कप ओट्स 
  3.  2 टीस्‍पून ताजी दही
  4.  6 चम्‍मच कसा हुई प्‍याज 
  5. 1/2 चम्‍मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  6. 2 चम्‍मच चाट मसाला
  7.  2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर 
  8.  1/4 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  9.  1/4 चम्‍मच हल्दी पाउडर 
  10.  1 चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 
  11.  2 चम्‍मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  12.  नमक स्वादअनुसार 
  13.  2 टी-स्पून तेल 

 विधि 

 पीली मूंग दाल को साफ कर के धो कर 1 कप पानी के साथ, एक पैन में उबाल लें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दाल अच्‍छी तरह से पक ना जाए। दाल को फिर छान कर मिक्‍सी में दरदरा पीस कर पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को एक कटोरे में निकाल लें और सभी सामग्री को इसके साथ अच्‍छी तरह से मिला लें। अब इस टिक्‍की के भाग को 12 भागों में बांट लें, और इसकी टिक्‍की बना लें। फिर एक नॉन स्‍टिक तवे पर दो बूंद तेल डालें और टिक्‍कियों को अच्‍छी तरह से पकाएं। टिक्‍कियों को दोनों ओर पकाएं। तेल की अगर और आवश्‍यकता हो तो और भी ले सकती हैं। जब यह सुनहरी हो जाएं तब इन्‍हें प्‍लेट पर निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें