गुरुवार, 9 अप्रैल 2015

Sandwich with Curd Filling

Sandwich with Curd Filling
 

सामग्री 

 

6 सैंडविच ब्रेड
4 बड़े चम्मच पानी निकाल हुआ दही (hung curd)
1 बड़ा चम्मच प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच कद्दूकस करी हुई गाजर
1 बड़ा चम्मच टमाटर बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच पत्तागोभी बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक

विधि 


पानी निकाले हुए दही को एक बाउल में निकाल ले. उसमे कटी हुई सब्जिया, नमक, काली मिर्च मिला दे.
ब्रेड के एक साइड में मिश्रण को लगाये फिर उसे दूसरी ब्रेड से ढक दे. सैंडविच के आकार में काट के सर्वे करे.
या फिर सैंडविच के दोनों तरफ थोडा घी या फिर बटर लगा के तवे के ऊपर हल्का सुनहरा होने तक सेक ले. इसी तरह से सारे सैंडविच बना ले.
टोमेटो सॉस के साथ परोसे.

दम आलू खट्टा मीठा

दम आलू खट्टा मीठा




सामग्री


·         आलू छोटे आकार के 10-12 उबले हुए
·         प्‍याज- 2
·         टमाटर- 2
·         हरी मिर्च- 3-4
·         अदरक-लहसुन पेस्‍ट- 2 चम्‍मच
·         घिसा नारियल- 1 चम्‍मच
·         टोमैटो कैचप- 2 चम्‍मच
·         हल्‍दी पाउडर- 1 चम्‍मच
·         लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्‍मच
·         हरी धनिया पाउडर- 2 चम्‍मच बारीक कटी हुई
·         लौंग- 1
·         दालचीनी- 1 इंच
·         बड़ी इलायची- 1
·         गरम मसाला- 1 चम्‍मच
·         जीरा- 1 चम्‍मच
·         तेज पत्‍ता- 1
·         सूखी लाल मिर्च- 2
·         तेल- 3 चम्‍मच
·         नमक- स्वादानुसार

विधि


प्‍याज को पीस का बारीक पेस्ट बना ले. टमाटर और हरी मिर्च का भी पेस्‍ट बना लीजिये,
एक कटोरे में पानी, हल्‍दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को मिलाइये और किनारे रख दीजिये. एक फ्राइंग पैन में तेल डालिये, उसमें जीरा, तेज पत्‍ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी और इलायची डालिये।

अब पैन में पिसा हुआ प्याज़ डाले, अदरक लहसुन पेस्‍ट का भी डाले और 2 मिनट के लिये हाई फ्लेम पर पकाएं। अब कटोरे वाला मसाला और टमाटर का पेस्ट भी पैन में डालिये और अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें. धीमी आंच तेल तेल छोड़ने तक मसाले को भूने, अब इसमें घिसा हुआ नारियल, गरम मसाला और टोमेटो कैचप डालें और 2 मिनट के लिये पकाएं
तब तक के लिये उबले हुए आलुओं को छील लें जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें उबले हुए आलू डाल कर 3 मिनट के लिये पकाए.
आपका आलू दम पूरी तरह से तैयार है। इसे गार्निश करने के लिये इस पर कटी हुई हरी धनिया daliye 

Gatte ki sabzi


 - Gatte ki sabzi



सामग्री

गट्टे बनाने के लिये  


  • बेसन 2 कप
  • तेल 1 टेबल स्पून
  • खाना वाला सोडा 2चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • अजवाइन 1/4छोटी चम्मच
  • खड़ी धनिया 1 चम्मच

सब्जी की तरी बनाने के लिये

  • प्याज़ 2 मध्यम आकार के
  • अदरक  1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • ताजा दही  आधा कप
  • तेल  2 टेबल स्पून
  • हींग 1 चुटकी
  • जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर  1/4छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर  1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला  1/4 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  1 चम्मच (बारीक कटा हुआ) 

विधि

·         बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, तेल, नमक, सोडा, अजवाइन और धनिया को कूट के मिला दीजिए.  
·         गुनगुने पानी की सहायता से नरम परांठे बनाने के जैसा आटा गूंथ लीजिये. गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
·         अब इस बेसन के आटे से छोटी लोई तोड़िये उससे करीब 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के पतले रोल बना लीजिये. सारे बेसन से इसी तरह के रोल बना लीजिये.
·         किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये.
·         जब पानी में तेज उबाल आ जाए तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये.
·         पानी से उन बेसन के रोल को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये,
·         बचा हुआ पानी फेकिए नहीं सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
·         गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हें आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. 
·         प्याज़ अदरक लहसुन बारीक काट लीजिए
·         दही को अच्छे से फैट लीजिए.
·         कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालिये. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तब प्याज़  डालिए प्याज़ सुनहरा होने पर अदरक और लहसुन डाल कर थोडा और भूनिए
·         उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, इसके बाद इसमें कटे हुए गट्टे मिला कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनिए
·         भुने हुए गट्टे में फिटा हुआ दही, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल दीजिये और बचा हुआ पानी दाल दीजिए.
·         अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें थोडा और पानी डाल दीजिये. तरी में स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. 
·         सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये.
·         बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है

बुधवार, 8 अप्रैल 2015

मसालेदार आलू और बींस की सब्‍जी

मसालेदार आलू और बींस की सब्‍जी


सामग्री-

  1.  उबेल आलू- 2 
  2.  हरी बींस- 1/2 किलो इंच के टुकडे़ में कटी
  3.   मिर्च- 2 
  4.  जीरा- 1/2 चम्‍मच 
  5.  लाल मिर्च पावडर- 1/2
  6.  चम्‍मच हल्‍दी पावडर- 1/2 चम्‍मच
  7.  गरम मसाला पावडर- 1 चम्‍मच
  8.  धनिया पावडर- 1/2 चम्‍मच
  9.  नमक
  10.  तेल

 विधि- 

 कढ़ाई चढ़ा कर उसमें तेल गरम करें, फिर जीरा और हरी मिर्च बारीक काट कर डालें। इसके बाद इसमें आलू और बींस डाल कर मिक्‍स करें। अब लाल मिर्च पावडर, हल्‍दी पावडर, गरम मसाला और धनिया पावडर डाल कर मिक्‍स करें। इसे अच्‍छे से चलाएं और कढ़ाई को कुछ देर के लिये ढंक दें जिससे बींस पूरी तरह से पक जाए। 10-15 मिनट के बाद आपकी बींस की सब्‍जी तैयार हो चुकी होगी, इसे रोटी या दाल चावल के साथ सर्व

Shahi Kheer

Shahi Kheer

  सामग्री-

  1. दूध  - 1 लीटर
  2.  खोआ- ½ से 1 कप
  3.  चावल- 1 कप 
  4.  चीनी- 3 बडे़ चम्‍मच
  5.  वेनीला कस्‍टर्ड पावडर- 3 चम्‍मच 
  6.  कंडेन्‍स मिल्‍क- 1 टिन
  7.  चमचम मिठाई/रसगुल्ला - 250 ग्राम
  8.  हरी इलायची पावडर- ½ चम्‍मच 
  9. बादाम और पिस्‍ता- थोड़े से 
  10. गार्निश करने के लिये चांदी वर्क- यदि जरुरत हो तो 

 विधि- 

  1.  खीर बनाने के लिये दूध को एक बडे़ से बरतन में उबालिये।
  2.  फिर उसमें चावल, खोआ, इलायची पावडर और चीनी मिक्‍स कीजिये।
  3.  इसे धीमी आंच पर पकाइये।
  4.  अब कप दूध में कस्‍टर्ड पावडर डाल कर मिक्‍स करें।
  5.  जब दूध गाढा हो जाए तब उसमें कस्‍टर्ड पावडर वाला घोल डालें और लगातार चलाती रहें। 
  6. जब दूध गाढा हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये रख दें।
  7.  अब इसमें कंडेंस मिल्‍क मिक्‍स करें।
  8.  अब इसे एक प्‍याले में निकालिये, उपर से कटे हुए बादाम और पिस्‍ते छिड़किये।
  9.  उसके बाद खीर में चमचम मिठाई /रसगुल्ला को डाल कर ऊपर से चांदी का वर्क लगाइये।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2015

पनीर बिरयानी

पनीर बिरयानी

  सामग्री- 

 1 मध्‍यम आकार का प्‍याज
 1 मध्‍यम टमाटर 
 1/2 कप दही
 1 ¼ कप पनीर
 ¼ कप मटर
 1 चम्‍मच अदरक लहसुन पेस्‍ट 
1 चम्‍मच केवड़ा पानी 
 मुठ्ठीभर धनिया पत्‍ती,
 पुदीना बारीक कटी 2
 तेल 1 चम्‍मच घी
 2 चम्मच दूध में चुटकीभर भिगोया हुआ केसर
 ¼ चम्‍मच लाल मिर्च पावडर
 1 चम्‍मच गरम मसाला

 तड़का  के लिये मसाले-

 1/2 चम्‍मच शाही जीरा
 5 इलायची 
 1 स्‍टार फूल
 2 इंच दालचीनी
 5 लौंग
 1 तेज पत्‍ता चावल के लिये 
 ¼ चम्‍मच शाही जीरा
 1 ½ कप चावल
 विधि- 
 एक बडे़ बरतन में चावल को शाही जीरा और 6 कप पानी डाल कर पका लें। इसे ओवकुकर ना करें नहीं तो यह चिपक जाएंगे। चावल का एक्‍सट्रा पानी निकाल कर चावल को एक किनारे रख दें। एक गहरा पैन आंच पर चढ़ाएं। उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें मसाले डालें। अब इसमें कटी हुई प्‍याज डाल कर डीप फ्राई कर के निकाल लें। इसे गार्निश करने के लिये रखें। अब बचे हुए तेल में अदरक लहसुन पेस्‍ट डालें। कुछ देर के बाद इसमें टमाटर, मिर्ची, दही, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर डालें। इसे तब तक ढंक कर पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए। अब पैन का ढक्‍कन खालें और उसमें मटर, पनीर और आधी धनिया पत्‍ती डाल कर 2 मिनट पकाएं। इसके बाद आंच को धीमा कर दें। पनीर की ग्रेवी के ऊपर थोड़ा चावल फैलाएं, चावल के ऊपर पुदीने और हरी धनिया तथा गरम मसाले की एक लेयर फैलाएं। ऊपर से केवड़ा पानी, केसर का घोल और धनिया पत्‍ती डालें। बरतन को फौइल से कवर कर के ढक्‍कन लगा दें, जिससे भाप बाहर ना जाए। ऐसे ही 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर आंच बंद कर दें और 15 मिनट के बाद इसे खोलें। आपका पनीर बिरयानी तैयार है। इस पर घी और फ्राई किये हुए प्‍याज डाल कर सजाएं और सर्व करें।

सोमवार, 6 अप्रैल 2015

Semiya Tikki

Semiya Tikki 

Ingredients 

  • सेमिया – 1/2 कप (Vermicelli)
  • आलू – 2 (Potato)
  • गाजर – 1 (Carrot)
  • हरा मटर – 250 gm ( Green peas)
  • प्याज़ – 1 (Onion)
  • हरी मिर्च – 3 (Green chilli)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (Ginger)
  • धनिया पता – Table spoon (बारीक़ कटा हुआ) (Coriander leaves)
  • मैदा – 1/2 cup (Maida)
  • ब्रेड पाउडर – 1 cup (Bread powder)
  • नमक – स्वादानुसार (Salt)
  • तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil)

 विधि

★ मटर को 1घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखे.
★ अब एक कड़ाई में सेमिया और पानी डाल कर उबाल कर सेमिया से पानी हटा कर रख लीजिये.
★ अब आलू और गाजर को छील कर पतला कद्दुकस कर लीजिये, प्याज़, अदरक और हरी मिर्च को पतला और छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर रख लीजिये.
★ अब एक कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये,अब उसमे डालें प्याज़, अदरक,हरी मिर्च, धनिया पता डाल कर भुने, अब कटा हुआ आलू, गाजर और भिगो कर रखा हुआ मटर डाल कर ढककर तोड़ी देर पकाये, उसके बाद उबला हुआ सेमिया और नमक मिलाकर 5 मिनट तक पकाये.
★ अब मिश्रण को ठंडा होने बाद, मिश्रण से छोटे गोल लेकर गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिये, इसी तरह सब टिक्की बना लीजिये.
★ मैदा में तोडा पानी डाल कर मिला लीजिये, एक पलटे में ब्रेड पाउडर डाल के रखे.
★ अब कड़ाई में तेल (तल ने के लिए) डाल कर गरम कीजिये, अब एक एक टिक्की को मैदा के मिश्रण में डुबो कर ब्रेड पाउडर में अछि तरह लपेटिये और गरम तेल में डाल कर तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे टिक्की बना लीजिये, गरमा गरम सेमिया टिक्की तैयार, आपका मन पसंद चटनी के परोसिये और खाइये.