पनीर बिरयानी
सामग्री-
1 मध्यम आकार का प्याज
1 मध्यम टमाटर
1/2 कप दही
1 ¼ कप पनीर
¼ कप मटर
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 चम्मच केवड़ा पानी
मुठ्ठीभर धनिया पत्ती,
पुदीना बारीक कटी
2
तेल
1 चम्मच घी
2 चम्मच दूध में चुटकीभर भिगोया हुआ केसर
¼ चम्मच लाल मिर्च पावडर
1 चम्मच गरम मसाला
तड़का के लिये मसाले-
1/2 चम्मच शाही जीरा
5 इलायची
1 स्टार फूल
2 इंच दालचीनी
5 लौंग
1 तेज पत्ता
चावल के लिये
¼ चम्मच शाही जीरा
1 ½ कप चावल
विधि-
एक बडे़ बरतन में चावल को शाही जीरा और 6 कप पानी डाल कर पका लें। इसे
ओवकुकर ना करें नहीं तो यह चिपक जाएंगे। चावल का एक्सट्रा पानी निकाल कर
चावल को एक किनारे रख दें।
एक गहरा पैन आंच पर चढ़ाएं। उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें मसाले
डालें।
अब इसमें कटी हुई प्याज डाल कर डीप फ्राई कर के निकाल लें। इसे
गार्निश करने के लिये रखें।
अब बचे हुए तेल में अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
कुछ देर के बाद इसमें टमाटर, मिर्ची, दही, लाल मिर्च पावडर और गरम
मसाला पावडर डालें।
इसे तब तक ढंक कर पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
अब पैन का ढक्कन खालें और उसमें मटर, पनीर और आधी धनिया पत्ती डाल कर
2 मिनट पकाएं।
इसके बाद आंच को धीमा कर दें। पनीर की ग्रेवी के ऊपर थोड़ा चावल
फैलाएं, चावल के ऊपर पुदीने और हरी धनिया तथा गरम मसाले की एक लेयर फैलाएं।
ऊपर से केवड़ा पानी, केसर का घोल और धनिया पत्ती डालें।
बरतन को फौइल से कवर कर के ढक्कन लगा दें, जिससे भाप बाहर ना जाए।
ऐसे ही 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर आंच बंद कर दें और 15 मिनट
के बाद इसे खोलें।
आपका पनीर बिरयानी तैयार है।
इस पर घी और फ्राई किये हुए प्याज डाल कर सजाएं और सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें