गुरुवार, 9 अक्टूबर 2014

KHANDWI

Ingredients

 बेसन - 1 कप दही - 1 कप पानी - 2 कप हींग - 1 पिंच अदरक पेस्ट - 1 चम्मच हल्दी पाउडर - 1/6 चम्मच नमक - स्वादानुसार तड़के के लिये तेल - 1 टेबल स्पून राई - 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च - 3-4 हरा धनियां - 1 टेबल स्पून नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ) 

 Method

बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, दही को फेंट कर बेसन में मिलाइये, पानी, हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर चमचे से चलाते हुये घोल तैयार कीजिये (घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये) एक बर्तन में तैयार घोल डालिये और पकने के लिये गैस पर रखिये। चमचे से चलाते हुये लगभग 8-9 मिनट तक पकाइये। पहले तेज गैस पर पकाइये, जैसे ही घोल गाढ़ा होने लगे और घोल में उबाल आ जाये, गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये। जब घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जाय तो खांडवी जमाने के लिये तैयार है। इस घोल को थाली या ट्रे में बिना चिकना किये, चमचा या कटोरी की सहायता से पतला फैलाकर रख दीजिये। 10 -15 मिनिट में यह घोल जम जाता है, चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी, 6 इंच लम्बी पट्टियां काट लीजिये, इन पट्टियों को रोल बनाते हुये उठाइये, और प्लेट में लगाकर रखिये। छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर रखिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डालिये, गैस बन्द करिये, इस तड़के को थोड़ा थोड़ा खांडवी के ऊपर डालिये, हरे धनियां और नारियल डाल कर सजाइये। आपकी खाडवी तैयार है,खांडवी को हरे धनियां की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें