Lauki Daal Cheela
Ingredients
- मूंग दाल - 100 ग्राम
- चना दाल - 100 ग्राम
- उरद दाल - 50 ग्राम
- हींग - 1-2 चुटकी
- लौकी - 300 ग्राम
- हरी मिर्च - 3-4 (बारीक काट लें)
- अदरक - 2 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस कर लें)
- लाल मिर्च - 1/4 (यदि आप चाहें)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- तेल - चीले सेकने के लिये
Method
लौकी दाल चीला बनाने के लिये सबसे पहले सभी दालों को साफ करके अच्छी तरह
से धो लीजिये और फिर इन्हें 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिये।
उसके बाद इन दालों को पानी से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीस लीजिये और लौकी को छील कर धोकर कद्दूकस कर लीजिये।दाल के पेस्ट को किसी बर्तन में निकाल कर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक व लाल मिर्च (यदि आप चाहें तो) मिलाकर अच्छे से फेंटिये और फिर बेकिंग पाउडर डाल कर थोड़ा सा और फेंट लीजिये।
अब एक नॉनस्टिक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म कीजिये और उसमें 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डालकर भुनिये। उसके बाद इसमें दाल का इतना घोल डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे और फिर इस चीले को ढककर 4-5 मिनट तक धीमी गैस पर सेकिये।
अब ढक्कन खोल कर चीला पलटिये और फिर से ढककर 2-3 मिनट धीमी गैस पर सेक लीजिये। जब आप देखें कि चीला दोनों तरफ से ब्राउन व कुरकुरा हो गया है तो इसे प्लेट में निकाल लीजिये और बाकि के चीले भी इसी तरह से सेक कर प्लेट में निकाल लीजिये।
लौकी दाल चीला तैयार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें