बुधवार, 4 मार्च 2015

Matar Ghujiya

Matar Ghujiya




सामग्री

  • मैदा 2 कप
  • 3 बड़े चम्मच घी या तेल मोयन के लिए

भरावन के लिए
  • 1 कप पिसी चीनी
  • 1/2 कप उबले मटर
  • 1/4 कप खोया या मावा मसला हुआ
  • 1/4 चम्मच पिसी इलाइची
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा या घिसा हुआ नारियल
  • 1-1 चम्मच काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच देसी घी
  • तलने के लिए तेल


विधी
  • एक कढाई में घी डाले और उबली हुई मटर को मैश करते हुए धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून ले. गैस से उतार के ठंडा होने दे. ठंडा हो जाने पर भरावन की बाकी सामग्री अच्छे से मिला दे.
  • मैदा छान ले उसमे मोयन का तेल या घी जो डालना है डाल के पानी की सहायता से कडा मैदा गूँथ ले. गीले कपडे से ढक कर रखे
  • थोडा से मैदे में पानी मिला के पेस्ट बना ले.
  • मैदे की लोइया काट के छोटी छोटी पूरी बेल ले , उसमे भरावन से एक चम्मच भर के मैदे का पेस्ट चारो तरफ लगा के बंद करके गुझिया का आकार दे, या फिर सांचे में डाल कर मोड़ के गुझिया बनाये.
  • कढाई में तेल गरम कर के हलकी आंच पर गुलाबी गुलाबी तल ले.

मंगलवार, 3 मार्च 2015

Mawa Ghujiya

Mawa Ghujiya

Integrients

  • मावा - 400 ग्राम(2 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम (1 कप)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
  • काजू - 100 ग्राम (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किशमिश - 50 ग्राम (डंठल हों तो, तोड़ दीजिये)
  • छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
  • सूखा नारियल - 100 ग्राम (1 कप कद्दूकस किया हुआ)

विधि -

भारी तले की कढ़ाई में मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और एक बर्तन में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर, सूजी डालिये, हल्का ब्राउन भून कर, एक प्लेट में निकाल लीजिये. चीनी को पीस लीजिये. सूखे मेवे कटे हुये तैयार हैं.
मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुझियों में भरने के लिये कसार तैयार है.

आवश्यक सामग्री - गुझिया का आटा तैयार करने के लिये

  • मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
  • दूध या दही - 50 ग्राम (जो आप चाहें, 1/4 कप)
  • घी - 125 ग्राम (2/3 कप ) आटा गूथने में डालने के लिये
  • घी - गुझिया तलने के लिये

विधि

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. घी पिघला कर आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब दूध डालकर आटे में मिलाइये, पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. आटे को आधा घंटे के लिये गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये.
आटे को खोलिये और मसल मसल कर मुलायम कीजिये. आटे से छोटी छोटी लोई तोड़ कर बना लीजिये( इतने आटे से 50- 55 लोइयां बन जायेगी). लोइयों को गीले कपड़े से ढककर रखिये, एक लोई निकालिये 4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रखते जाइये.  जब 10 - 12 पूरियां थाली में हो जायं, अब इन्हैं भर कर गुझिया तैयार कर लीजिये.
1. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर बन्द करना, और गुझिया कतरनी से काटना.
2. पूरी को हाथ पर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, मोड़ कर, बन्द करना, और गोंठना.
3. पूरी को, गुझिया के सांचे के ऊपर रखना, पूरी के ऊपर मिश्रण रखना, किनारों से पानी लगाकर, बन्द करना, दबाना.
आप तीनों तरीके से गुझिया बना सकती हैं, लेकिन मुझे तीसरा तरीका ज्यादा आसान लगता है, इसमें समय भी कम लगता है, साथ ही सारी गुझियां एक बराबर होती हैं.
10 पूरियां हमने बेल कर रखी हुई हैं. एक पूरी उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, एक या डेड़ चम्मच कसार पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुझिया से अतिरिक्त पूरी ह्टा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुझिया निकाल कर थाली में रखिये. एक एक करके सारी पुरियों की गुझिया इसी तरह बना लीजिये अब मोटे तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में 7-8 गुझिया डालिये, धीमी और मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये.    सारी गुझिया इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. लीजिये आपकी गुझिया तैयार हैं. गरमा गरमा गुझिया परोसिये और खाइये. बची हुई गुझिया ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये.

 

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

Kabuli Chana Chat

Kabuli Chana Chat

 सामग्री

चटनी के लिए

1 कप पुदीना
1/2 कप धनिया
3 चम्मच नीबू का रस
3-4 हरी मिर्च
1/2 इंच का टुकड़ा अदरक
1 बड़ा चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
1/4 चम्मच जीरा

 टिक्की के लिये 


1 कप उबला काबुली चना
1/4 कप पनीर (छोटे टुकडो में कटा हुआ)
1 आलू उबला हुआ
1 चम्मच नीबू का रस
1/2 चम्मच चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच बटर
1/4 चम्मच जीरा पाउडर 
1 कप बारीक़ सेव 
1 कप इमली चटनी  

विधि

चटनी की सारी सामग्री मिला के बारीक पीस के चटनी बना ले
काबुली चना ओर आलू ओर पनीर को मिक्स कर ले 
अब उसमे सभी सामग्री मिला कर टिक्की का शेप देकर shallow fry कर ले 
 छोले टिक्की को पुदीने की चटनी ,बारीक़ सेव ,इमली की चटनी के साथ परोसे

बुधवार, 4 फ़रवरी 2015

Green Channa Pulao


 Green Channa Pulao 



Ingredients for Green Channa Pulao 

  • बासमती चावल - 1 कप
  • हरे चने - 1 कप
  • गाजर - 1 छोटे टुकडों में कटी हुई
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच( बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 3-4 बडे़ चम्मच
  • नींबू - 1
  • हरी मिर्च - 2 (लम्बाई में कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच (पतला लम्बा कटा हुआ)
  • बडी़ इलायची - 2
  • दालचीनी - 1 इंच
  • लौंग - 3-4
  • काली मिर्च - 8-10
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

METHOD

चावलों को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हरे चने और गाजर को डाल कर, चला दीजिए और 2-3 मिनिट धीमी आंच पर ढककर क्रिस्पी होने तक पका लीजिए और अलग प्याले में निकाल लीजिये.
बचे हुये तेल में जीरा डालिये, जीरा भून जाने पर तेल में बडी़ इलायची के दाने, छोटे टुकडों में कटी दालचीनी, काली मिर्च और लौंग डालकर हल्का सा भून लीजिए, हरी मिर्च और अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिए, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिए, नमक डालकर 2 मिनिट तक चलाते हुए भूनिये, सारे मसालों की कोटिंग चावलों के ऊपर अच्छी तरह आ जाय. 2 कप पानी डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए.पुलाव को 5 मिनिट के लिए ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए.ढक्कन खोलिये और भुने हुये हरे चने और गाजर डाल दीजिए, नींबू का रस और थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया भी डालकर मिला लीजिए, चावलों को फिर से ढककर धीमी आग पर ही पकने दीजिये. चावलों को हर पांच मिनिट बाद चैक कीजिये और अच्छी तरह चला दीजिये, चावलों को पकने में लगभग 15 मिनिट का समय लग जाते है.
गैस बंद कर दीजिए और चावलों को ढके रहने दीजिए. 10- 15 मिनट बाद छोलिया चावल पुलाव तैयार है, हरे चने के पुलाव को दही, चटनी, दाल या सब्जी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

MOOLI PARATHA

Mooli Paratha 


Ingredients 

  • गेहूं का आटा  - 400 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • तेल-2 छोटे चम्मच
  • मूली -  3-4 मीडियम साइज
  • हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( कतरा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुआ )
  • अदरक  - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कतरा हुआ या कद्दू कस करलें )
  • भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • नमक -  स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
तेल - परांठे सेकने के लिये

Method

एक कटोरी आटा सूखा परोथन के लिये बचा लें. बाकी बचे आटे को एक बर्तन में निकाल लें , नमक और तेल डाल दें, आटे की मात्रा का आधा पानी लेकर, आटे को नरम गूथ लें. ढककर आधा घंटे के लिये रख दें.
  • मूली को छीलें,साफ पानी से अच्छी तरह धोलें,और मूली को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, जीरा और नमक, मिला दें.तवा गैस पर रख कर गरम करें. अब गूंथे हुये आटे से 2 छोटी छोटी ( नीबू के बराबर) लोइयां तोड़े. एक लोई को परोथन लगाकर 7-8 इंच के व्यास में पतला परांठा बेल कर एक प्लेट में रख दें. दूसरी लोई को भी इसी तरह, पहले पराठे के आकार के बराबर का परांठा बेल लें. इस दूसरे परांठे के ऊपर, एक टेबिल स्पून मूली कस, भर कर चारों तरफ फैला दें, और पहला बेला हुआ पराठं इसके ऊपर रखें. परांठे को थोड़ा सा हाथ से दबायें, बेलन से बेलकर थोड़ा सा और ( 1 इंच ) बढ़ा दें.गरम तबे पर चमचे से थोड़ा सा तेल लगायें, मूली भरे परांठे को तबे पर डालें और मीडियम आग पर, परांठे को पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकें. प्लेट के ऊपर एक कटोरी रखें, परांठा तबे से उतार कर इस कटोरी के ऊपर रखें. परांठ निचली सतह से पसीजेगा नहीं. इसी तरीके से सारे परांठे बना लें. आपके मूली के परांठे तैयार हैं.
    गरमा गरम मूली के परांठे (Muli ke Paranthe ), आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अचार के साथ परोसे और खायें.

सोमवार, 2 फ़रवरी 2015

Sweet Corn Dosa

Sweet Corn Dosa

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
  • 2 बड़े भुट्टे (कॉर्न)
  • 1 कप बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल सेकने के लिए
विधि
भुट्टे के दाने निकाल के उसे हरी मिर्च और थोड़े पानी के साथ मिक्सी में डाल के पीस ले.

पिसे हुए दानो में बेसन, नमक हारी धनिया, चावल का आटा और पानी मिला के थोडा गाढ़ा बैटर बना ले.

एक नॉन स्टिक तवा गरम करे, गरम तवे को थोडा तेल डाल के चिकना कर ले.

एक चम्मच से बैटर डाल के तवे के ऊपर दोसे की तरह फैला दे.

चारो तरफ से थोडा तेल डाल के मध्यम आंच पर सिकने दे.

पलट के दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेक ले.

इसी तरह से सारे बैटर से दोसे बना ले.

गरम गरम दोसा हरी चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ परोसे.

Upvaas Thalipeeth

Upvaas Thalipeeth 

सामग्री

  1. १/२ कप राजगीरे का आटा
  2. १/४ कप छिले और कसे हुए कच्चे आलू
  3. २ टेबल-स्पून भूना हुआ मूँगफली पाउडर
  4. सेंधा नमक , स्वादअनुसार
  5. १/२ टी-स्पून नींबू का रस
  6. २ टेबल-स्पून बारीक कटा धनिया
  7. १ टी-स्पून हरी मिर्च पेस्ट
  8. चुपड़ने और पकाने के लिये घी


विधि

  1. सभी सामग्रीयों को २ टी-स्पून पानी के साथ एक बाउल में डालकर अच्छि तरह से मिला लें। एक गाढ़ा घोल बना लें।
  2. घोल को ४ बराबर हिस्सों में बाँटकर एक तरफ रख दें।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और घी से हल्का चुपड़ लें।
  4. उँगलीयों को गीला करें और घोल के एक हिस्से को तवे पर १०० mm (४'') व्यास के गोल आकार में फैलाकर मोटा गोल बना लें।
  5. थोड़े से घी का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ से सुनहरे होने तक पकायें।
  6. बचे हुए घोल का प्रयोग कर ३ और थालीपीठ बनायें।
  7. ताजे दही और हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसे