सामग्री-
- काजू पावडर- 2 कप
- खोया- 1 2/5 कप
- पिस्ता- 1कप
- पावडर शक्कर- 1 1/3 कप
- हरी इलायची पावडर- चम्मच
- सिल्वर वर्क- 2
विधि-
पिस्ते को दो कप उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये रखें। फिर उसे छील
कर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
नॉन स्टिक पैन में खोया पकाएं और उसमें चीनी डालें।10 मिनट के बाद गैस
बंद कर दें और ठंडा होने के लिये रख दें। फिर इसमें काजू पावडर डाल कर
मिलाएं।
इस मिश्रण को दो भाग में बांटे।
खोए के एक भाग में पिस्ते का दरदरा पावडर मिलाएं और दूसरे भाग में
इलायची पाउडर मिलाएं।
फिर आधा प्लेन काजू का मिश्रण लें और उसे चार बाई पांच इंच के आयताकार
भाग में बेलें।
पिस्ता मिश्रण का आधा भाग ले कर उसे पांच इंच लंबा रोल कर ले।
इसे आयताकार काटे गए काजू वाली पट्टी के भीतर डाल कर रोल कर दें।
यानी की पिस्ता रोल अंदर की ओर और काजू की पट्टी ऊपर होनी चाहिये।
अब इसी तरह से बाकी की बर्फी बनाएं।
बर्फी के ऊपर सिल्वर कवर लगाएं और सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें