शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014

Custerd cookies

Custerd Cookies

Ingridients

  1. 1-1/3 cup maida(all purpose flour)
  2. 1/2 cup custerd powder
  3. 1/2 cup powder sugar
  4. 1 cup ghee
  5. 1tbsp powder cardmom 

Method


  1. एक बाउल लीजिये उसमे पाउडर sugar ओर घी को क्रीम फ़ॉर्म आने तक फैटिये ,
  2. अब शुगर में मैदा ,कस्टर्ड पाउडर ,इलायची पाउडर ,डालकर dough रेडी कर लीजिये 
  3. dough को 10 मिनिट का rest के लिए रख दीजिये 
  4. oven को 180 सेंटीग्रेट पर preeheat कीजिये 5  मिनट 
  5. अब dough की कूकीज रेडी कर बेकिंग ट्रे म grease कर रख दीजिये 
  6. cookies को 180 सेंटीग्रेट पर 10 -11 मिनट bake कीजिये 
  7. आपकी कूकीज रेडी है 


मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

Sabudana khichdi

  1. 2  कप साबूदाना 
  2. 1 tsp जीरा 
  3. 1 tbsp तेल 
  4. 2 उबले आलू 
  5. 6 -7 करीपत्ता 
  6. सेंधा नमक स्वादानुसार
  7. 1 /4 कप मूंगफली
  8. १-2 हरीमिर्च
  9. 1 टमाटर कटा हुआ

METHOD 

साबूदाना को पानी म भिगोकर २-3 घंटे के लिए रख दीजिये ,साबूदाना के soft हो जाने के बाद कड़ाई में oil डालकर  लीजिये ,अब oil में जीरा ,करीपत्ता हरीमिर्च , ओर मूंगफली डालकर तल लीजिये ,अब कटे उबले आलू ,कटा टमाटर ड़ालकर  पका कर उसमे सेंधा नमक ओर soft साबूदाना डालकर मिला लीजिये , अब साबूदाना खिचड़ी को कुछ देर ढक कर पकाइये ,आपकी साबूदाना खिचड़ी तैयार है ,गरमागरम खिचड़ी फ्राई दही के साथ परोसिये

Boondi Rayata

Boondi Rayata

INGIRDENTS

  बूंदी - 1/2 छोटी कटोरी(बेसन वाली)
• पीसा जीरा - आधा छोटी चम्मच भुना हुआ
• हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
• नमक - स्वादानुसार
• लाल मिर्च – ¼ चमच (छोटी चम्मच)
• दही – 250 ग्राम (फेट कर रख ले) 

METHOD

1. बूंदी को 15 मिनट पहले भीगो दीजिये, उसके बाद छलनी मे डाल कर पानी निकाल लीजिये।
2. दही मे बूंदी, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च डाल कर मिला दीजिये। भुना हुआ ज़ीरा ऊपर से डाल दीजिये। रायता बन कर तैयार है।

Kukumbar Rayata

Kukumbar Rayata


 INGRIDEINT

खीरा – 1
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
नमक – स्वाद अनुसार
ज़ीरा भुना हुआ – 1 छोटी चम्मच
टमाटर – 1(बीज़ निकाल के)
प्याज़ – 1 (अगर आप खाते हो)
दही – 1 बड़ी कटोरी (फेटी हुई) 

METHOD

1. सबसे पहले खीरे को दोनों तरफ से काट कर नमक लगा कर घिस लीजिये, उसके बाद छील कर कदूकस कर लीजिये।
2. अगर प्याज़ का इस्तेमाल कर रहे हो तो प्याज़ को भी कदूकस कर लीजिये।
3. टमाटर के बीज निकाल कर कदूकस कर लीजिये।
4. दही मे हरी मिर्च, टमाटर, प्याज़, खीरा और नमक डाल कर मिला लीजिये। फिर उसके ऊपर भुना हुआ ज़ीरा डाल दीजिये। खीरे का रायता बन कर तैयार है

INSTANT AALU

INSTANT AALU SABJI

Ingridients

आलू- 5-6 उबले हुए प्‍याज- 2 (चार भागों में कटा हुआ) टमाटर- 2 दो भाग में कटा लहसुन- 5-6 कलियां जीरा- 1 चम्‍मच हरी मिर्च- 3 हल्‍दी पाउडर- 2 चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्‍मच धनिया पाउडर- 2 चम्‍मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्‍मच तेज पत्‍ता- 1 नमक- स्‍वादअनुसार तेल- 4 चम्‍मच पानी- 1/2 कप 

 METHOD

 आलू को अच्‍छी तरह से धो कर दो भाग में काट लीजिये। फिर इसे 3 सीटी आने तक कुकर में पका लीजिये। तब तक के लिये प्‍याज, लहसुन, हरी मिर्च, हल्‍दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को हल्‍के से पानी में मिक्‍स कर के मिक्‍सी में पीस लीजिये। जब कुकर से प्रेशर निकल जाए, तब आलू को छील लीजिये। फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्‍ता डालें। फिर उसमें पिसा हुआ पेस्‍ट डालें और मध्‍यम आंच पर 8 मिनट पकाएं। अब टमाटर का पेस्‍ट बना लें और उसे पैन में मसाले के साथ डालें। 5 मिनट के बाद इसमें नमक और गरम मसाला पाउडर डालें। 3 मिनट तक पकाएं और फिर आलू डालें। 1/2 कप पानी डाल कर ग्रेवी को उबलने दे। फिर आंच बंद कर दें और सर्व करें।



सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

BADAMI BESAN LADOO

BADAMI BESAN LADOO

Ingredients

बादाम - 20-25 बेसन - 4 कप घी - 2 कप हरी इलायची पाउडर - 1/2 चम्‍मच चीनी पाउडर - 2 कप

METHOD

एक कढ़ाई लीजिये और उसमें घी गरम कीजिये। इसके बाद उसमें इलायची पाउडर डालिये और फिर बेसन। अब बेसन को अच्‍छी तरह हल्‍की खुशबू आने तक अच्‍छे से भून लीजिये। इसमें आपको लगभग 10 मिनट का समय लग सकता है। अब बादाम को कूट  लें और बेसन में मिला लें। अब कढ़ाई के नीचे आंच बंद करें और बेसन को किसी बड़े कटोरे में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें चीनी मिलाएं और फिर लड्डू बना लें। अब इसे और ठंडा होने दें और किसी हवा बंद जार में रख दें।

 

MATHRI

Mathri

Ingredients

  • मैदा - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • अजवायन - एक छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 20 दरदरी कुटी हुई
  • मोयन (आटा लगाते समय डालने के लिये) घी या तेल) - 125 ग्राम 
  • METHOD

  • मैदा को किसी बर्तन में नमक मिला कर छान लीजिये. मैदा के बीच में थोड़ी जगह बनाइये. जीरा, अजवायन और कुटी काली मिर्च डालिये, अब इसी जगह मोयन भी डाल दीजिये (मोयन यदि घी का डाल रहे हैं तब घी को पिघला कर डालिये, ज्यादा गरम मत कीजिये.
    गुनगुने पानी की सहायता से सख्त आटा गूथिये (लगभग आधा छोटा गिलास या 150 ग्राम पानी गुनगुना कीजिये, आधा पानी एक बार में डाल दीजिये, अब थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथिये). गुथे आटे को आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिये.
    गुथे आटे को चार भागों में बांट लीजिये और गोल गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई को चकले पर रखिये, 11 - 12 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटी पूरी बेल लीजिये, बेली हुई पूर के ऊपर छोटी चम्मच से तेल डालिये और चारों ओर चुपड़ दीजिये.
    पूरी को एक सिरे से उठाइये और रोल करते हुये मोड़िये, पूड़ी को मोड़्ते हुये पूरी तरह रोल बना दीजिये. इस रोल को चाकू की सहायता से आधा इंच के टुकड़े में काट लीजिये. एक एक टुकड़े को उठाइये और हथेली से दबा कर चपटा करके अलग प्लेट में रख लीजिये. बची हुई तीनों लोइयों से इसी तरह रोल बनाकर, काट कर, दबा कर प्लेट में रख लीजिये.
    अब एक एक करके इन सारे गोले को बेलन से बेलिये (लेकिन मठरी जैसा थोड़ा मोटा रखिये) .
    कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में 5-6 या जितनी फरसी पूरी (Farsi Puri) तली जा सके डालिये, मठरी  को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, तली हुई फरसी पूरी मठरी  किसी प्लेट या डलिया में रखिये. सारी मठरी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.