शुक्रवार, 30 जनवरी 2015

Kaju pista roll

Kaju pista roll

 सामग्री-

  1.  काजू पावडर- 2 कप 
  2. खोया- 1 2/5 कप
  3.  पिस्‍ता- 1कप 
  4.  पावडर शक्‍कर- 1 1/3 कप
  5.  हरी इलायची पावडर- चम्‍मच 
  6.  सिल्‍वर वर्क- 2 

 विधि-

 पिस्‍ते को दो कप उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये रखें। फिर उसे छील कर मिक्‍सी में दरदरा पीस लें। नॉन स्‍टिक पैन में खोया पकाएं और उसमें चीनी डालें।10 मिनट के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिये रख दें। फिर इसमें काजू पावडर डाल कर मिलाएं। इस मिश्रण को दो भाग में बांटे। खोए के एक भाग में पिस्‍ते का दरदरा पावडर मिलाएं और दूसरे भाग में इलायची पाउडर मिलाएं। फिर आधा प्‍लेन काजू का मिश्रण लें और उसे चार बाई पांच इंच के आयताकार भाग में बेलें। पिस्‍ता मिश्रण का आधा भाग ले कर उसे पांच इंच लंबा रोल कर ले। इसे आयताकार काटे गए काजू वाली पट्टी के भीतर डाल कर रोल कर दें। यानी की पिस्‍ता रोल अंदर की ओर और काजू की पट्टी ऊपर होनी चाहिये। अब इसी तरह से बाकी की बर्फी बनाएं। बर्फी के ऊपर सिल्‍वर कवर लगाएं और सर्व करें।

Navratan Korma

Navratan Korma



सामग्री


·         पनीर १०० ग्राम
·         मखाने एक कप
·         काजू 10-12
·         फ्रेंच बीन्स 10-12
·         गोभीआधा कप
·         गाजर एक चौथाई कप
·         हरी मटर एक चौथाई कप
·         किशमिश 10-12
·         प्याज़ 1 मध्यम आकार का 
·         हरी मिर्च 2-3
·         अदरक  1 इंच का टुकड़ा
·         टमाटर 2 मध्यम आकार का 
·         घी या तेल 3-4 चम्मच
·         लौंग 3-4
·         तेज पत्ता 3-4
·         हरी इलायची 2
·         दाल चीनी 1 इंच का टुकड़ा
·         लाल मिर्च 2
·         धनिया पाउडर 1 चम्मच
·         गरम मसाला आधा चममच
·         नमक स्वादानुसार
·         खोया या मावा आधा कप
·         क्रीम या मलाई आधा कप
·         चीनी आधा चम्मच


विधि


प्याज़ को लम्बे टुकडो में काट के थोड़े से पानी में उबाल के अलग रख दे. ठंडा हो जाने पर प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना ले. टमाटर को भी पीस कर पेस्ट बना ले.

सारी सब्जियों को एक इंच के टुकडो में काट के धो ले और एक बर्तन में पानी डाल के उबलने के लिए चढ़ा दे. पकने के बाद अलग रख दे.

मखाना और काजू को थोड़े से तेल में करारा होने तक भुन का अलग रख ले , पनीर को हल्का गुलाबी होने तक तल ले, चाहे तो बिना तले  भी डाल  सकते है

अब कढाई में तेल गरम करे सारे खड़े मसाले (इलायची, जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता,और समूची लाल मिर्च) डाले, मसाले भुन जाने के बाद, प्याज़ का पेस्ट डाले सुनहरा होने तक भूने.

अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पावडर और टमाटर का पेस्ट भी मिला दे,  तेल छोड़ने तक मसाला भुने, अब खोये को कद्दूकस कर के मसाले में मिला दे कुछ मिनट और भुने, फिर एक कप पानी मिला के उबाल आने तक पकाए, अब उबली हुई सब्जिया, पनीर, काजू और मखाने भी मिला दे.

ताज़ी क्रीम या मलाई को फेट कर मिला दे, किशमिश और आधा चम्मच चीनी भी मिला दे. अब धीमी आंच पर 3-4  मिनट तक सब्जियों को पकने दे. गरम मसाला मिला के आंच से उतर ले. और गरम गरम ही रोटी, नान  या पूरी के साथ परोसे और खाए.

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

Rajsthani bati in microwave

Rajsthani bati in microwave

Ingredient

  1. 2 कप whole wheat four 
  2. 1 /2 बेसन 
  3. 1 tsp जीरा 
  4. 1 tsp अजवाइन 
  5. नमक स्वादनुसार 
  6. 2 tbsp घी 
  7. पानी 
  8. 1 1 /2  tsp बेकिंग सोडा

Method 

  1. गेहँु के आटा ओर बेसन को एक बाउल में मिक्स कर लीजिये 
  2. अब इसमें घी  मिला  कर हाथो से मिक्स कीजिये 
  3.  अब इसमें सभी सामग्री मिला कर आटा तैयार कीजिये ओर 15 के लीजिये ढक कर रख दीजिये 
  4. ओवन को 180 डिग्री पर 10 min preheat कीजिये 
  5. अब बेकिंग try को grase कीजिये 
  6. अब आटे को लोए लीजिये आवर बाटी का शेप दीजिये 
  7. अब try में बाटी रख कर ओवन में रख दीजिये आवर ओवन को 180 पर 15 min के लिए सेट कीजिये 
  8. बाटी को एक साइड 7 ;30 पर turn कर dusri साइड से भी पका कीजिये घी लगा कर बाटी को दाल क साथ परोसिये 

Whole Wheatcookies

Whole Wheat cookies 

Ingredient

  1. 1 कप  गेंहूँ का आटा 
  2. 1 /2  कप अनसाल्टेड बटर 
  3. 1 /2 कप पाउडर शुगर 
  4. 1 tsp ऐलाची पाउडर 

Method 

  1. एक बाउल लीजिये उसमे बटर ओर पाउडर शुगर को 4 -5 तक क्रीम foam आने तक फेंट लीजिये 
  2. अब उसमे ऐलाची पाउडर , आटा ड़ालकर  गूँथ लीजिये 
  3. अब 15 के लिए रख दीजिये 
  4. ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए preheat कीजिये 
  5. अब आटे को कूकीज का शेप देकर grase की हुई try में रख दीजिये 
  6. अब कूकीज को 180 डिग्री पर १५मिन bake कीजिये

बुधवार, 7 जनवरी 2015

Jackfruit Kofta

Jackfruit Kofta

Ingredient

  1. 1/2 kg कटहल 
  2. 3 tbsp  बेसन 
  3. 1 tbsp rice powder 
  4. 1 -1 tsp अदरक लहसुन पेस्ट 
  5. 1tsp जीरा 
  6. 1 tsp सौंफ 
  7. 1 tbsp चाट मसाला 
  8. 2 tbsp हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ 
  9. 1 tsp लाल मिर्च 
  10. 1 tsp धनिया पाउडर 
  11. 1/2 tsp हल्दी powder 
  12. 4 tbsp कसा हुआ चीज़
  13. नमक स्वादनुसार 
  14. oil कोफ्ते फ्राई करने के लिए 

Gravy

  1. 1 /2 tsp जीरा
  2. 1  medium प्याज 
  3. 4 -5 लहसुन
  4. 1 /2 इंच अदरक 
  5. 1 /2 कप काजू भीगे हुए 
  6. 1 tbsp लाल मिर्च 
  7. 1 tsp धनिया पाउडर 
  8. 1 tsp गरम मसाला 
  9. 2 टमाटर
  10. २ बड़े tbsp oil
  11. ग्रेवी  के ingrident को मिक्सर में पेस्ट बना लीजिये

Method 

  1. कटहल को काटकर कर ओर अच्छे से धोकर बॉईल कर लीजिये 
  2. अब कटहल को ठंडा कर उसे मिसाल लीजिये 
  3. उसमे सभी सामग्री मिला कर कोफ्ते का शेप देकर गोल्डन ब्रॉउन होने तक तल लीजिये 
  4. gravy banane k liye 
  5. एक कड़ाई में oil गरम कर उसमे जीरा ओर ग्रेवी का पेस्ट डालकर भून लीजिये 
  6. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमे पानी डालकर उबलने दीजिये 
  7. अब इसमें कोफ्ते डालकर 2 min ओर उबलने दीजिये 
  8. आपके गरमा गर्म कटहल कोफ्ता तैयार है


रविवार, 4 जनवरी 2015

Oats Paniyaram

Oats Paniyaram 

Ingredient

  1. 1cup oats पाउडर 
  2. 1 -2 हरी मिर्च 
  3. 1 tsp जीरा
  4. 1 tsp कद्दूकस अदरक 
  5. 1 /4 tsp बेकिंग सोडा 
  6. नमक स्वादनुसार 
  7. 1 tbsp हरा धनिया
  8.  1 /4 cup सूजी 
  9. 1 /2 cup दही 
  10. मिक्स सब्जिया बारीक़ कटी हुई
  11. 5 -6 करी पत्ता 
  12. 8 -10 काजू
  13. 1 tbsp oil ( better m dalne k liye )
  14. paniyarm sancha

Method 

  • ओट्स पाउडर ,ओर सूजी को दही में घोलकर 1 /2  क लिए अलग रख दीजिये अगर better गाडा लगे तो थोड़ा पानी मिला दीजिये
  •  अब एक कड़ाई लीजिये उसमे oil डालकर गरम कर लीजिये उसमे करी पत्ता , हींग जीरा, हरी मिर्च
  • बारीक़ कटी प्याज डालकर लाल होने तक भून लीजिये ,
  •  अब प्याज ब्रॉउन होने के बाद उसमे मिक्स वेजिटेबल डालकर आवर काजू डालकर भून लीजिये , 
  • इस मिक्सर को बेटर म डालकर मिला लीजिये ,
  •  अब बेटर में आयल ,नमक ,हरा धनिया , बेकिंग सोडा ,डालकर मिला लीजिये
  • अब पनियाराम साँचा को आयल से ग्रीज़ कर उसमे बेटर डालकर धक कर रख दीजिये ओर गैस को धीमा कर दीजिये ,
  • 5 मिनट बाद उनको पलट कर दूसरी साइड से भी पका लीजिये , नारियल की चटनी के साथ सर्वे कीजिये



शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

Khandvi

Khandvi

Ingridient

  • बेसन 1 कप
  • 1 कप दही (1 कप पानी मिला के पतला कर ले)
  • नमक स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट आधा चम्मच
  • 2-3 चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच तिल
  • आधा चम्मच राई
  • बड़ा चम्मच नारियल (कद्दूकस करा हुआ)
  • 1 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  • दो चुटकी हींग
  • दो हरी मिर्च
  •  करी पत्ता 8-10

Method

  • सबसे पहले दही को को पानी मिला के फैंट लीजिये. एक बड़े बर्तन में दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक डाल दीजिये, अच्छी तरह से फैट लीजिये (घोल में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिये).
  • मोटे तले की कढाई गैस पर रख दीजिये. एक चम्मच तेल डाल कर, घोल डाल दीजिये. चमचे से घोल को लगातार चलाते हुये मिश्रण को पकाइये. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस धीमी कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 10-12 मिनट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा.
  • ज्यादा उबालेंगे तो घोल ज्यादा गाढ़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नहीं बनेगी.
  • मिश्रण की मात्रा के अनुसार, 2-3 थालियां में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, इस घोल को थाली में पतला पतला फैला दीजिये, जिस तरह डोसे को पतला फैलाते हैं उसी तरह इसे भी कटोरी की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
  • 15 -20 मिनट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
  • अब तड़का पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई जब तड़क जाय तब इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. तिल डाल के गैस बंद कर दीजिये तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
  • इन खान्डवी को आप सर्विंग प्लेट में लगाइये ऊपर से कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरी धनिया से सजाइए.
  • हरी धनिया या पुदीने की चटनी के साथ परोसिये खाईये और खिलाइए.